Get App

Google Pay ऐप जून में हो जाएगा बंद, अमेरिका में नहीं करेगा काम, जानिए भारतीय यूजर्स का क्या होगा

Google Pay App: गूगल अब अपने पुराने गूगल ऐप को बंद करने की तैयारी कर ली है। एंड्रॉइड होमस्क्रीन पर नजर आने वाला 'GPay' ऐप पुराना वर्जन है। इसे पेमेंट और फाइनेंस के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कंपनी ने ये फैसला अमेरिका के लिए लिया है। लिहाजा भारतीय यूजर्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा

Jitendra Singhअपडेटेड Feb 28, 2024 पर 12:03 PM
Google Pay ऐप जून में हो जाएगा बंद, अमेरिका में नहीं करेगा काम, जानिए भारतीय यूजर्स का क्या होगा
Google Pay App: अमेरिका में गूगल पे ऐप 4 जून 2024 से बंद हो जाएगा।

Google Pay App: टेक कंपनी गूगल ने ऑनलाइन मनी ट्रांजैक्‍शन के लिए इस्‍तेमाल किए जाने वाले अपने पेमेंट ऐप GPay को बंद करने का ऐलान किया है। गूगल का यह पेमेंट ऐप अमेरिका में 4 जून 2024 को बंद हो जाएगा। कंपनी ने यह फैसला साल 2022 में लॉन्च हुए गूगल वॉलेट ऐप को प्रमोट करने के लिए लिया है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। कंपनी ने यूजर्स को इसके बजाय गूगल वॉलेट (Google Wallet) पर जाने की सलाह दी है। अब इसका पुराना वर्जन काम नहीं करेगा। एंड्रॉइड होमस्क्रीन पर नजर आने वाला 'GPay' ऐप पुराना वर्जन है। इसे पेमेंट और फाइनेंस के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

वहीं GPay के भारतीय यूजर्स को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसकी वजह ये है कि ये सिर्फ अमेरिका बंद किया जाएगा। 4 जून के बाद यह ऐप सिर्फ भारत और सिंगापुर में ही काम करेगा। अन्य देशों में GPay का स्टैंडअलोन ऐप अवेलेबल नहीं रहेगा।

गूगल ने Peer-to-Peer पेमेंट किया बंद

ऐप बंद होने जा रहा है। ऐसे में गूगल ने peer-to-peer पेमेंट भी बंद कर दिया है। ब्‍लॉग में बताया गया है कि गूगल पे ऐप अमेरिका में बंद होने के बाद अमेरिकी यूजर अब ऐप के जरिए अन्‍य लोगों को न तो पैसे भेज पाएंगे और न ही ले सकेंगे। कंपनी की ओर से अमेरिका के गूगल पे यूजर्स को गूगल वॉलेट ऐप पर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है। इसकी मदद से ही आप पैसे भेज सकते हैं या रिक्वेस्ट कर सकते हैं। अमेरिका में ज्यादा यूजर्स इसी का सहारा लेते थे। गूगल का कहना है कि वो यहां पर यूजर्स को समय समय पर अपडेट जारी करता रहेगा। गूगल ने बताया है कि गूगल पे का इस्तेमाल 180 से अधिक देशों में लाखों लोग कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें