Google Pay: आज.कल डिजिटल की दुनिया में तेजी आई है। एक क्लिक पर घर बैठे ढेर सारे काम किए जा सकते हैं। अब बहुत कम लोग हैं, जो नकदी की ओर जाते हैं। मोबाइल उठाया और पैसों को ट्रांजैक्शन कर लिया है। इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट का दायरा बढ़ता जा रहा है। भारत में गूगल पे UPI पेमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाले ऐप में से एक है। यह यूजर्स को हर ट्रांजैक्शन के लिए रिवॉर्ड भी देता है। ऐप इन ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड भी ऐप पर ही रखता है। गूगल पे में बाकी पेमेंट ऐप की तरह ट्रांसैक्शन हिस्ट्री मौजूद होती है। जिससे यूज़र्स ये देख पाते हैं कि किन-किन यूज़र्स को पैसे भेजे गए हैं।
अगर आप Google की ओर से अपनी इस जानकारी को शेयर करने में कम्फर्टेबल नहीं हैं तो आपके पास ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को डिलीट करने का विकल्प भी मौजूद है। हम आपको GPay पर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को डिलीट करने की स्टेप बाय स्टेप जानकारी देते हैं।
1- सबसे पहले गूगल क्रोम ब्राउजर को ओपन कर लें।
2- उसके बाद myaccountgoogle.com लिखकर एंटर कर दें।
3-उसके बाद अपने गूगल अकाउंट में साइन इन करें।
4- इसके बाद आप अपने गूगल अकाउंट पर चले जाएंगे।
5 - फिर डेटा एंड पर्सनलाइजेशन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
6 - उसके बाद myactivity ऑप्शन पर क्लिक करें।
7 - My activity को ओपेन करने के बाद वहां पर अपने ट्रांजैक्शन को सेलेक्ट करें।
8- यहां पर आप तारीख के हिसाब से भी ट्रांजैक्शन सेलेक्ट कर सकते हैं। जिसे डिलीट करना चाहते हैं या जिस ट्रांजैक्शन को रिमूव करना चाहते हैं। उस ट्रांजैक्शन को सेलेक्ट करें।
9 - टाइम को सेलेक्ट करने के बाद google pay ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें।
10- Google pay ऑप्शन को चुनने के बाद डिलीट ऑप्शन पर क्लिक कर दें।