Google Pay: आज.कल डिजिटल की दुनिया में तेजी आई है। एक क्लिक पर घर बैठे ढेर सारे काम किए जा सकते हैं। अब बहुत कम लोग हैं, जो नकदी की ओर जाते हैं। मोबाइल उठाया और पैसों को ट्रांजैक्शन कर लिया है। इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट का दायरा बढ़ता जा रहा है। भारत में गूगल पे UPI पेमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाले ऐप में से एक है। यह यूजर्स को हर ट्रांजैक्शन के लिए रिवॉर्ड भी देता है। ऐप इन ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड भी ऐप पर ही रखता है। गूगल पे में बाकी पेमेंट ऐप की तरह ट्रांसैक्शन हिस्ट्री मौजूद होती है। जिससे यूज़र्स ये देख पाते हैं कि किन-किन यूज़र्स को पैसे भेजे गए हैं।
