Google Pay का नया फीचर, अब यूजर्स Aadhaar की मदद से बना सकेंगे UPI अकाउंट, नहीं होगी ATM की जरूरत

गूगल पे (Google Pay) ने अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से यूजर्स अब बिना एटीएम कार्ड के भी अपना यूपीआई अकाउंट (UPI Accounts) बना सकेंगे। Google Pay ने कहा कि एटीएम कार्ड की जगह यूजर्स अब अपने आधार नंबर को सत्यापित करा कर यूपीआई अकाउंट्स खोल सकते हैं

अपडेटेड Jun 07, 2023 पर 6:26 PM
Story continues below Advertisement
गूगल पे की प्रतिद्वंदी कंपनी फोनपे (PhoenPe) ने भी कुछ दिन पहले ऐसी ही सर्विस लॉन्च की थी

गूगल पे (Google Pay) ने अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से यूजर्स अब बिना एटीएम कार्ड के भी अपना यूपीआई अकाउंट (UPI Accounts) बना सकेंगे। Google Pay ने कहा कि एटीएम कार्ड की जगह यूजर्स अब अपने आधार नंबर को सत्यापित करा कर यूपीआई अकाउंट्स खोल सकते हैं। गूगल पे की प्रतिद्वंदी कंपनी फोनपे (PhoenPe) ने भी कुछ दिन पहले ऐसी ही सर्विस लॉन्च की थी। हालांकि आधार के जरिए UPI अकाउंट बनाने के लिए जरूरी है कि यूजर्स का बैंक अकाउंट और फोन नंबर भी उसके आधार से लिंक हो। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे उन्हें अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराना होगा।

Google Pay ने बताया कि उसका यह नया फीचर्स करीब 22 बैंकों के खाताधारकों के लिए उपलब्ध है। ये सभी बैंक UPI के लिए आधार आधारित ओटीपी नंबर से सत्यापन की सेवा को सपोर्ट करते हैं। गूगल के प्रोडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर शरत बुलुसु ने कहा कि यह नया फीचर्स यूजर्स के लिए चीजों को सरल और सुविधाजनक बनाने में मदद करेगा।

बुलुसु ने एक प्रेस बयान में कहा, "सरकार के फाइनेंशियल इंक्लूजन के लक्ष्य के मुताबिक, यह फीचर्स भारत में डिजिटल पेमेंट्स के चलन को बढ़ाने के लक्ष्य और मजबूत करेगा। पिछले कुछ सालों में देश में डिजिटल पेमेंट्स काफी तेजी से बढ़ा है और यह फीचर्स यूपीआई इकोसिस्टम को बढ़ावा देने में और मदद करेगा।"


यह भी पढ़ें- Cyient Shares: इस साल 67% चढ़ा इस IT कंपनी का शेयर, जानें क्या है इस दमदार तेजी का कारण

कैसे काम करेगा यह फीचर्स?

Google Pay का ऐप इंस्टॉल करने के बाद यूजर्स को अब यूपीआई अकाउंट करने के लिए दो विकल्प मिलेंगे। पहला- डेबिट कार्ड के जरिए, दूसरा- आधार के जरिए। गूगल पे ने कहा कि वह यूजर्स के आधार नंबर को अपने पास स्टोर नहीं करेगी और वह बस सत्यापन के एक तरीके के तौर पर कार्य करेगा।

आधार के जरिए सत्यापन का विकल्प चुनने वाले यूजर्स को अपने आधार संख्या के पहले छह अंक दर्ज करने होंगे। फिर उन्हें UIDAI से और फिर उनके बैंक से ओटीपी आएगा, जिसे उन्हें दिए गए जगह में भरना होगा। इसके बाद, उनका संबंधित बैंक प्रक्रिया को पूरा करेगा और इसके बाद वे अपना UPI पिन सेट कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।