फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में यह वक्त आपके लिए कार खरीदने का सबसे अच्छा मौका साबित हो सकता है। फेस्टिव सीजन के दौरान कई सारी कंपनियां ग्राहकों को अपनी कारों पर काफी शानदार ऑफर्स की पेशकश कर रही हैं। इनमें महिंद्रा (Mahindra), होंडा (Honda), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और एमजी मोटर्स (MG Motors) जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं। ऐसे में आइये डाल लेते हैं उन सभी कारों की लिस्ट पर एक नजर जिनमें आपको शानदार डिस्काउंट ऑफर्स का फायदा इस फेस्टिव सीजन में मिल रहा है।
महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक वर्जन की कार पर इस फेस्टिव सीजन सबसे ज्यादा 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। महिंद्रा की यह कार इस फेस्टिव सीजन आपके लिए सबसे अच्छे ऑप्शन के तौर पर साबित हो सकती है। यह लगातार तीसरा मौका है जब इस कार पर डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।
महिंद्रा की इस कार का नाम भारत की सबसे सेफ कारों में शामिल है। अगर आप अक्टूबर के महीने में इस कार को खरीदते हैं आपको 90,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। महिंद्रा की इस SUV कार में आपको कई सारे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं।
यह महिंद्रा कंपनी की इकलौती MPV कार है। फेस्टिव सीजन में इस कार पर 73,300 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है। इशके अलावा फेस्टिव सीजन के ऑफर में इस कार पर आपको 15,000 रुपये की फ्री एसेसरीज भी दी जा रही है। कार को 1.5 लीटर डीजल इंजन और 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ लैस किया गया है।
महिंद्रा बोलेरो भारत की कुछ सबसे ज्यादा पॉपुलर कारों में से एक है। खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में और छोटे शहरों में इस कार की खासी डिमांड रहती है। फेस्टिव सीजन में महिंद्रा की इस कार पर आपको 35,000-70,000 रुपये तक के ऑफर की पेशकश की जा रही है।
होंडा फेस्टिव सीजन के दौरान अपने ग्राहकों को कैशबैक, फ्री एसेसरीज, लॉयल्टी और एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर्स का फायदा दे रही है। इसके अलावा होंडा अपने ग्राहकों को कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। हालांकि आप होंडा की कारों पर 31 अक्टूबर तक ही डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। होंडा सिटी पर इस दौरान सबसे ज्यादा डिसाउंट ऑफर किया जा रहा है।
Maruti Suzuki की कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों को इग्निस, सियाज और बलेनो जैसी गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। इन कुछ चुनिंदा कारों पर ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की जा रही है। मारुति सुजुकी इग्निस के सभी मैनुअल गियरबॉक्स वेरिएंट पर ग्राहकों को 65,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर का फायदा मिल रहा है। वहीं ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले वेरिएंट पर ग्राहकों को 60,000 रुपये तक का बेनिफिट मिल रहा है। वहीं मारुति बलेनो पर ग्राहकों को 40,000 रुपये तक के डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है। जबकि इसके CNG वेरिएंट पर ग्राहकों को 55,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि सियाज के सभी वेरिएंट पर ग्राहकों को 53,000 रुपये तक के बेनेफिट्स का फायदा मिल रहा है।