Gruha Lakshmi Scheme: कर्नाटक में गृहलक्ष्मी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, जानिए ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई
Gruha Lakshmi Scheme: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले गृ लक्ष्मी योजना का ऐलान किया था। अब इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रि 19 जुलाई से शुरू हो चुकी है, जो कि 17 अगस्त तक जारी रहेगी। इस योजना के तहत परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपये देने की बात कही गई है
Gruha Lakshmi Scheme का फायदा कर्नाटक में करीब 1.28 करोड़ महिलाओं को मिलेगा
Gruha Lakshmi Scheme: कर्नाटक में विधान सभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से 5 गारंटी का वादा किया था। इन वादों में से एक गृह लक्ष्मी योजना (Gruha Lakshmi Scheme) भी है। जिसे कर्नाटक सरकार ने लागू कर दिया है। राज्य में 19 जुलाई से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 अगस्त तक जारी रहेगी। इस योजना के तहत घर की महिला मुखिया (women head of the family) को हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। इस योजना का मकसद उन महिलाओं को वित्तीय फायदा मुहैया कराना है जो अपने परिवार की मुखिया हैं।
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य की करीह 1.28 करोड़ महिला मुखिया के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। कांग्रेस ने योजना का ऐलान कर्नाटक में विधानसभा चुनावों से पहले किया था।
जानिए क्या है गृह लक्ष्मी योजना
गृह लक्ष्मी योजना के तहत घर की मुखिया महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। इस योजना के लिए राशन कार्ड के जरिए महिलाओं की पहचान की जाएगी। इस योजना का फायदा उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनके पति टैक्स के दायरे में नहीं आते हैं।
इन महिलाओं को मिलेगा गृह लक्ष्मी योजना का फायदा
1- इस योजना का फायदा सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो अंत्योदय, बीपीएल और एपीएल परिवार से जुड़ी हुई होंगी।
2- सरकार की ओर से जारी किए गए अंत्योदय (Antyodaya), BPL और APL राशन कार्ड के जरिए परिवार के महिला मुखिया की पहचान की जाएगी।
3 - परिवार में सिर्फ एक महिला मुखिया को इस योजना का फायदा मिलेगा।
4 - सरकारी कर्मचारी महिलाओं को इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
5 -वहीं अगर कोई महिला टैक्स पेयर्स है तो उसे भी इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
6 -अगर किसी महिला का पति इनकम टैक्स पे कर रहे हैं या GST रिटर्न फाइल करते हैं, तो ऐसा महिलाओं को भी इस योजना से बाहर रखा गया है।
1- पात्र महिलाएं इस योजना के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।
2 - इसके लिए सबसे पहले सेवा सिंधु गारंटी स्कीम पोर्टल (Seva Sindhu Guarantee Schemes Portal) https://sevasindhugs.karnataka.gov.in पर विजिट करना होगा।
3- इसके बाद 'गृह लक्ष्मी योजना' के विकल्प पर क्लिक करें।
4 - फिर ‘Click here to apply’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
5 -योजना के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
6 - फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें और भविष्य के लिए एप्लीकेशन नंबर नोट कर लें।
गृह लक्ष्मी योजना के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
1 - महिला कैंडिडेट के आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
2 - लाभार्थी महिला को अपने पति का आधार कार्ड भी लगाना होगा।
3 - मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही बैंक अकाउंट की डिटेल भी देनी होगी
गृह लक्ष्मी योजना के फायदे
इस योजना से गरीब तबके की महिलाओं को काफी फायदा होगा। उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। महिलाएं भी आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। उनकी लाइफ स्टाइल में बदलाव आएगा। वित्तीय संकट का सामना कर रही महिलाओं को इस योजना से काफी फायदा होगा।