Holi 2024: क्या आपको ट्रेन से जाना है शहर से बाहर? होली के त्योहार मिलेंगे 500 से ज्यादा ऑप्शन

Indian Railway: भारतीय रेलवे होली 2024 पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए 540 से अधिक ट्रेन चलाएगा। होली देशभर में 25 मार्च को मनाई जाएगी। ये ट्रेनें जम्मू, सूरत, रांची, गुवाहाटी, दिल्ली, पटना, मुंबई, कोलकाता, पुरी, जयपुर जैसे राज्यों और शहरों को जोड़ने का काम करेगी

अपडेटेड Mar 23, 2024 पर 6:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Indian Railway: भारतीय रेलवे होली 2024 पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए 540 से अधिक ट्रेन चलाएगा।

Indian Railway: भारतीय रेलवे होली 2024 पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए 540 से अधिक ट्रेन चलाएगा। होली देशभर में 25 मार्च को मनाई जाएगी। ये ट्रेनें जम्मू, सूरत, रांची, गुवाहाटी, दिल्ली, पटना, मुंबई, कोलकाता, पुरी, जयपुर जैसे राज्यों और शहरों को जोड़ने का काम करेगी।

एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में रेल मंत्रालय नोटिफिकेशन में रेल मंत्रालय ने कहा कि मध्य रेलवे ने 88 ट्रेन सर्विस को नोटिफाई किया है। पूर्व मध्य रेलवे 79 ट्रेन सेवाएं चलाएगा, पूर्वी रेलवे 17, पूर्वी तटीय रेलवे 12, उत्तर मध्य रेलवे 16 और उत्तर रेलवे 16 ट्रेन सेवाएं चलाएगा। अन्य ट्रेनों में नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे 14, उत्तर रेलवे 93, उत्तर पश्चिम रेलवे 25, दक्षिण मध्य रेलवे 19, दक्षिण पूर्व रेलवे 34, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 4, दक्षिणी रेलवे 19 ट्रेनें चलाएगा। , दक्षिण पश्चिम रेलवे 6, पश्चिम मध्य रेलवे 13 और पश्चिम रेलवे 62 ट्रेन सर्विस चलाएगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ जवानों को भी तैनात किया गया है.

होली 2024: स्पेशल ट्रेन, रास्ते और समय


- नई दिल्ली - माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित एक्सप्रेस (04076): 25 मार्च और 1 अप्रैल

- शहीद कैप्टन तुषार महाजन - सूबेदारगंज स्पेशल (04141): 25 मार्च और 1 अप्रैल

- सूबेदारगंज - शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्पेशल (04142): 26 मार्च और 2 अप्रैल

- अमृतसर-छपरा एक्सप्रेस (05049): 22 और 29 मार्च

- श्री माता वैष्णो देवी कटरा - नई दिल्ली (04075): 24 और 31 मार्च

- वाराणसी - श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (01653): 26 मार्च और 2 अप्रैल

- नई दिल्ली - शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस (04033): 22 और 29 मार्च

- सूबेदारगंज - शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्पेशल (04142): 26 मार्च और 2 अप्रैल

-छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस (05050): 23 और 30 मार्च

- श्री माता वैष्णो देवी-कटरा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन (04075/04076): 24 मार्च और 31 मार्च

- श्री माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन (01654/01653): 24 मार्च और 31 मार्च

अधिक जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर होली स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

PPF, NPS और सुकन्या समृद्धि योजना के निवेशक 31 मार्च तक जरूर निपटा लें काम, वरना अकाउंट हो जाएगा बंद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।