Aadhaar Card में कितनी बार चेंज कर सकते हैं अपना एड्रेस? जानें इसका सबसे आसान तरीका

कई बार ऐसा होता है कि हमें हमारे आधार कार्ड में अपना पता चेंज करना पड़ जाता है। जैसे कि मान लीजिए कि आप अपनी जॉब या रोजगार के सिलसिले में किसी और शहर या राज्य में रहने के लिए चले जाते हैं और आपके आधार कार्ड में पहले वाले शहर का एड्रेस है तो आप उस शहर में सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने से वंचित रह जाएंगे। ऐसे में आप आसानी से कुछ प्रोसेस को फॉलो करके आधार में अपना एड्रेस चेंज कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 13, 2023 पर 4:17 PM
कई बार ऐसा होता है कि हमें हमारे आधार कार्ड में अपना ऐड्रेस चेंज करना पड़ जाता है

आधार कार्ड (Aadhaar Card) मौजूदा वक्त में सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेजों में से एक है। लगभग हर एक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ हासिल करने के लिए आधार कार्ड की जरूरत महसूस होती ही है। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि हमें हमारे आधार कार्ड में अपना एड्रेस चेंज करना पड़ जाता है। जैसे कि मान लीजिए कि आप अपनी जॉब या रोजगार के सिलसिले में किसी और शहर या राज्य में रहने के लिए चले जाते हैं और आपके आधार कार्ड में पहले वाले शहर का एड्रेस है तो आप उस शहर में सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने से वंचित रह जाएंगे। हालांकि इस मामले में आपको घबराने की कोई भी जरूर नहीं है आप बड़ी आसानी से अपने आधार कार्ड में अपना एड्रेस चेंज कर सकते हैं।

कितनी बार बदल सकते हैं आधार कार्ड में अपना एड्रेस

आप आधार कार्ड में कितनी भी बार अपना पता चेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ डॉक्युमेंट भी सबमिट करने होंगे। आधार कार्ड को मैनेज करने वाली संस्था UIDAI ने सलाह दी है कि आधार कार्ड में अपना पता तभी चेंज करना चाहिए जब आपको इसकी वाकई में जरूरत हो। आप अपने आधार में नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस जैसी जानकारियों को अपडेट कर सकते हैं। वहीं बायोमैट्रिक आइरिस, फिंगरप्रिंट और अपनी फोटो को भी चेंज कर सकते हैं।

फास्टैग का ये हिडन फीचर्स है बड़ा कारगर, चोरी हुई कार का पता लगाने में होगी आसानी


आधार में अपडेट कर सकते हैं डेट ऑफ बर्थ

आप अपने आधार कार्ड में अपनी डेट ऑफ बर्थ को भी चेंज कर सकते हैं। हालांकि आप अपनी डेट ऑफ बर्थ को केवल एक बार ही चेंज कर सकते हैं। अगर आपको एक बार से ज्यादा अपनी डेट ऑफ बर्थ को अपडेट कराना है तो इसके लिए आपको आधार सेंटर पर जाने की जरूरत पड़ेगी। आधार कार्ड में अपनी डेट ऑफ बर्थ को चेंज करने के लिए एक वैलिड बर्थ सर्टिफिकेट भी देना होगा।

कैसे कर सकते हैं अपना एड्रेस अपडेट

आधार में अपना पता अपडेट करने के लिए, आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या आधार सेवा केंद्र (एएसके) या आधार नामांकन केंद्र पर जा सकते हैं। आधार में अपना पता अपडेट करने के लिए आपको पते का एक वैध प्रमाण दस्तावेज जमा करना होगा, और अपडेट प्रक्रिया को आपके आधार विवरण में प्रदर्शित होने में कुछ दिन लग सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।