ज्यादातर हाइवे पर सफर करने वाले लोग फास्टैग (FASTag) के बारे में जानते ही होंगे। फास्टैग का इस्तेमाल नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स को वसूलने के प्रोसेस को आसान और तेज बनाने के लिए किया जाता है। हालांकि फास्टैग के बारे में लोगों को केवल इतना ही पता होता है कि इससे टोल टैक्स चुकाया जा सकता है। लेकिन टोल टैक्स देने के अलावा फास्टैग और भी कई सारे कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। आइये जानते हैं फास्टैग से जुड़े कुछ हिडन फीचर्स के बारे में।
फास्टैग देता है आपको चोरों से सुरक्षा
फास्टैग का एक ऐसा हिडन फीचर भी है जो आपकी कार को सिक्योरिटी भी देता है। फास्टैग आपकी कार को चोरी होने से बचाता है। यह किसी चौकीदार की तरह से ही आपके कार की निगरानी भी करता है। बता दें कि फास्टैग एक तरह की स्टीकर नुमा डिवाइस होती है जो आपकी कार के सामने वाले शीशे पर लगता है। जैसे ही आपकी कार टोल नाके पर पहुंचती है तो स्कैनिंग के जरिए आपके डिजिटल वॉलेट से टोल टैक्स की रकम काट ली जाती है। इसका मैसेज भी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाता है।
पुलिस भी कर सकती है आपकी कार को ट्रैक
फास्टैग पर रेडियो फ्रिक्वेंसी भी होती है। जिस वजह से पुलिस भी आपकी फास्टैग लगी हुई कार को आसानी से ट्रैक कर सकती है। जैसे मोबाइल को चोरी होने पर ट्रैक किया जाता है ठीक उसी तरह से फास्टैग स्टीकर लगी हुई कार को भी ट्रैक किया जा सकता है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपकी कार पर लगा फास्टैग एक्टिव हो। जैसे ही चोरी हुई कार किसी टोल नाके से होकर गुजरेगी तो इसे ट्रैक करना आसान हो जाएगा। इससे कार की सही लोकेशन मिल जाएगी। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपने कार पर लगे फास्टैग को हमेशा एक्टिव रखें।