Get App

UPI ID: एक बैंक अकाउंट पर कितनी UPI आईडी बना सकते हैं, यहां जानिए पूरी डिटेल

UPI ID: इन दिनों डिजिटल पेमेंट में तेजी आई है। बहुत से लोग UPI ID का इस्तेमाल करते हैं। दिनों दिन इसका चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। आप कई UPI ID बना सकते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर एक बैंक अकाउंट से कितनी UPI ID जोड़ सकते हैं? आइये विस्तार से जानते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Dec 12, 2023 पर 4:29 PM
UPI ID: एक बैंक अकाउंट पर कितनी UPI आईडी बना सकते हैं, यहां जानिए पूरी डिटेल
UPI ID: एक ही मोबाइल ऐप से मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके साथ ही किसी मर्चेंट को पेमेंट भी कर सकते हैं।

UPI ID एक ऐसी टेक्नोलॉजी है। जिसे भारतीयों ने ही बनाया है। हमारे देश रोजाना लाखों की संख्या में लोग UPI का इस्तेमाल करते हैं। इससे पेमेंट भी करते हैं। UPI को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (National Payments Corporation of India NPCI) ने साल 2016 में लांच किया था। UPI आज के समय में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला सिस्टम है। इन दिनों ऑनलाइन पेमेंट में भी तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में बहुत से लोग इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करना चाहते हैं। ऐसे में क्या आपको पता है कि एक बैंक अकाउंट से कितनी UPI आईडी क्रिएट हो सकती है?

बता दें कि UPI एक इंटरमीडिएट रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि UPI के किसी एक मोबाइल ऐप से अलग-अलग कई बैंक खातों को जोड़ा जा सकता है। एक ही मोबाइल ऐप से आप मनी ट्रांसफर कर सकते हैं और किसी मर्चेंट को पेमेंट भी दे सकते हैं।

एक बैंक अकाउंट से कितनी UPI ID जोड़ सकते हैं?

एक बैंक अकाउंट से 4 UPI ID जोड़ी जा सकती हैं। इस UPI ID को जब चाहें आप हटा सकते हैं। इतना ही नहीं एक ही बैंक खाते पर अलग-अलग कई UPI ID भी बना सकते हैं। अगर आप गूगल पे से UPI चलाना चाहते हैं तो वहीं बैंक इससे जोड़ें जो UPI को सपोर्ट करता हो। UPI ऐप पर आपको VPA या वर्चुअल पेमेंट एड्रेस बनाना होता है। VPA अलग-अलग सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए भिन्न होता है। जैसे फोन का UPIहै तो उसका VPA आपका मोबाइल नंबर@ybl होगा। गूगल पे का VPA होगा तो उसका एड्रेस आपका नाम @okbankname होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें