बैंक अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कैसे बदलें, ये है बेहद आसान तरीका

बैंक अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर को बदलने के लिए ATM या नेट बैंकिंग के जरिए चेंज किया जा सकता है

अपडेटेड Apr 21, 2022 पर 10:42 AM
Story continues below Advertisement
बैंक अकाउंट में चेंज करें अपना मोबाइल नंबर

अगर आपका अकाउंट किसी बैंक में है और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं तो यह काम कुछ ही मिनट में हो जाएगा। बैंक अपने ग्राहकों को अब बिना ब्रांच गए नंबर बदलने की सुविधा मुहैया करा रहे हैं। लेकिन मोबाइल नंबर बदलने के लिए आपको डेबिट कार्ड और पहले से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी। आप ऑनलाइन या ATM के जरिए अपना मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। अगर आपका अकाउंट पास नेट बैंकिंग है तो घर बैठे मोबाइल नंबर बदल सकते हैं।

SBI में है अकाउंट तो कैसे चेंज करें मोबाइल नंबर

सबसे पहले आपको बैंक की नेट बैंकिंग वेबसाइट www.onlinesbi.com पर विजिट करना होगा। इसमें लॉग इन करने के बाद प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पर्सनल डिटेल पर क्लिक करें। यहां आपको अपना भारतीय स्टेट बैंक प्रोफाइल पासवर्ड डालना है। इसे सब्मिट करने पर आपको अपनी ईमेल आईडी और पुराना नंबर दिखाई देगा। जिसमें मोबाइल नंबर बदलने का विकल्प भी दिखेगा। फिर Change Mobile Number ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक विंडो खुलेगी। फिर अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और सब्मिट कर दें। इसके बाद एक मैसेज आएगा जिसमें सही मोबाइल नंबर को कंफर्म करना होगा। आगे फिर एक स्क्रीन खुलेगी। जिसे आप मोबाइल OTP के जरिए कन्फर्म कर दें।

IMF चीफ ने की भारत की तारीफ, कहा- इसकी ऊंची ग्रोथ रेट दुनिया के लिए भी है ‘अच्छी खबर’


ATM के जरिए भी बदल सकते हैं नंबर

ATM के जरिए भी मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपना पिन डालना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर चेंज करने का विकल्प दिखेगा, जिसे सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP आएगा। जिसे आपको ATM में डालना है। इसके बाद आपसे नया नंबर मांगा जाएगा और इसकी पुष्टि की जाएगी। इस तरह से ATM के जरिए आपका मोबाइल नंबर बदल जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।