इंडियन रेलवे (Indian Railway) को भारत की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। हर दिन लाखों-करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। लंबी दूरी के सफर के लिए देश में आज भी एक बड़ी आबादी ट्रेनों का ही सहारा लेते ही। लंबी दूरी का सफर आराम से कटे इसके लिए ट्रेन में पहले से रिजर्वेशन भी कराया जाता है। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि किसी वजह से ट्रेन कैंसल हो जाती है। ऐसे में हमारे मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि ट्रेन कैंसल होने की दशा में हमें हमारे रिजर्वेशन के पैसे वापस कैसे मिलेंगे।
ट्रेन कैंसल होने पर मिलेगा रिफंड?
बता दें कि ट्रेन में रिजर्वेशन दो तरीकों से होता है। ऑफलाइन और ऑनलाइन। ऑफलाइन तरीके से रिजर्वेशन कराने के लिए आपको स्टेशन पर बने रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होता है। वहां से आप अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं आप IRCTC के ऐप या वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं पेटीएम और फोनपे जैसे पेमेंट ऐप्स पर भी टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होती है। ऐसे में अगर आपने ऑनलाइन तरीके से टिकट बुक किया है तो आपको रिफंड को लेकर चिंता करने की कोई भी जरूरत नहीं है।
ऑनलाइन रिजर्वेशन में अपने आप ही मिल जाता है रिफंड
ऑनलाइन रिजर्वेशन की स्थिति में ट्रेन कैंसल होने पर आपके टिकट के पैसे अपने आप ही आपके अकाउंट या फिर वैलेट या फिर जिस भी सोर्स से आपने पेमेंट किया है वहां पर जमा कर दिए जाते हैं। इसके लिए आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं होती है। यह रिफंड लगभग 7-8 दिनों के अंदर क्रेडिट हो जाता है। वहीं अगर आपने रेलवे काउंटर से रिजर्वेशन कराया है और आपकी ट्रेन कैंसल हो जाती है तो इसके रिफंड के लिए आपको एक टीडीआर यानी टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट दखिल करने की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद आपको रिफंड मिल जाएगा।
TDR के जरिए रेलवे टिकट का रिफंड के लिए आपको सबसे पहले आपको IRCTC की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां जाकर आपको लॉगइन करना होगा। इसके बाद आपको टीडीआर लिंक पर जाकर पीएनआर नंबर, ट्रेन नंबर और कैप्चा कोड को डालकर सबमिट करना होगा। इसके बाद आपको ओटीपी दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको आपके पीएनआर की पूरी डिटेल दिख जाएगी। इसके बाद आपको रिफंड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर आपके मोबाइल पर एक कंफर्मेशन का मैसेज आएगा। इसके बाद आप जिस अकाउंट में अपना रिफंड मंगाना चाहते हैं आपको उसकी डिटल इंटर करनी होगी। प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको रिफंड मिल जाएगा।