SBI में ऑनलाइन कैसे ओपन कर सकते हैं PPF अकाउंट, जानें पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

PPF योजना की अवधि 15 साल की है। फिलहाल इस योजना में निवेशकों को 7.1 प्रतिशत के हिसाब से इंटरेस्ट दिया जा रहा है। यह एक कम जोखिम वाली योजना है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्कीम को वित्त मंत्रालय की तरफ से संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक (SBI) या फिर देश भर में मौजूद डाकघरों में खाता खुलवाया जा सकता है। इस योजना के तहत बैंक में जाकर भी या फिर ऑनलाइन तरीके से भी खाता खुलवाया जा सकता है। आइये जानते हैं ऑनलाइन तरीके से पीपीएफ अकाउंट खोलने के पूरे प्रोसेस के बारे में

अपडेटेड May 23, 2023 पर 8:12 PM
Story continues below Advertisement
आइये जानते हैं ऑनलाइन तरीके से पीपीएफ अकाउंट खोलने के पूरे प्रोसेस के बारे में।

भारत सरकार की तरफ से सेविंग और इनवेस्टमेंट के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना है पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्कीम। यह एक लंबे अवधि वाली बचत योजना है। इस योजना का संचालन सरकार की तरफ से किया जाता है। इस योजना को रिटायरमेंट के बाद सेविंग करने के साथ साथ टैक्स का बेनिफिट देने के लिए डिजाइन किया गया है।

योजना पर मिल रहा है कितना ब्याज

इस योजना की अवधि 15 साल की है। फिलहाल इस योजना में निवेशकों को 7.1 प्रतिशत के हिसाब से इंटरेस्ट दिया जा रहा है। यह एक कम जोखिम वाली योजना है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्कीम को वित्त मंत्रालय की तरफ से संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक (SBI) या फिर देश भर में मौजूद डाकघरों में खाता खुलवाया जा सकता है। इस योजना के तहत बैंक में जाकर भी या फिर ऑनलाइन तरीके से भी खाता खुलवाया जा सकता है। आइये जानते हैं ऑनलाइन तरीके से पीपीएफ अकाउंट खोलने के पूरे प्रोसेस के बारे में।

आधार बेस्ड मनी ट्रांजैक्शन अप्रैल में अपने रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा, एक महीने में ही हुए 25 करोड़ लेनदेन


क्या है PPF अकाउंट खोलने का ऑनलाइन प्रोसेस 

स्टेप 1- सबसे पहले सही क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके www.onlinesbi.com पर एसबीआई के ऑनलाइन खाते में लॉग इन करें।

स्टेप 2- इसके बाद पेज के ऊपर की तरफ दाहिने कोने में रिक्वेस्ट एंड इनक्वाइरीस के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3- ड्रॉप डाउन मेन्यू से नए पीपीएफ अकाउंट के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- इसके बाद नई विंडो पर न्यू पीपीएफ अकाउंट का एक पेज दिखेगा। वहां पर नाम, पता, पैन कार्ड, और सीआईएफ नंबर जैसे डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

स्टेप 5- अगर आप किसी नाबालिग की तरफ से खाता खोल रहे हैं तो आपको दी गई जगह पर बॉक्स में टिक करना होगा।

स्टेप 6- अगर आप माइनर पर क्लिक नहीं करना चाहते हैं तो उस शाखा का कोड भरें जिसमें आप अपना पीपीएफ खाता खोलना चाहते हैं।

स्टेप 7- आगे बढ़ने के लिए, बैंक की शाखा का कोड और शाखा का नाम दर्ज करें। इसके अलावा, अपनी वरीयता के आधार पर कम से कम पांच नॉमिनी की डिटेल भी भरें।

स्टेप 8- इसके बाद आपको 'सबमिट' बटन पर क्लिक करना होगा। एक डायलॉग बॉक्स रीडिंग - 'आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट किया गया है' स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 9- इसके बाद आपको रेफरेंस नंबर लिखना होगा और दिए गए फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।

स्टेप 10- इसके बाद पीपीएफ ऑनलाइन अप्लीकेशन प्रिंट के ऑप्शन से अकाउंट ओपन करने के फॉर्म का प्रिंट आउट लेना होगा।

स्टेप 11- इसके बाद पीपीएफ फॉर्म को एसबीआई की ब्रांच में जाकर जमा करना होगा। फॉर्म को आपके केवाईसी दस्तावेजों और हाल ही की एक तस्वीर के साथ 30 दिनों के भीतर जमा करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।