प्रोविडेंट फंड (PF) के सब्सक्राइबर को EPFO की तरफ से पीएफ का ब्याज ट्रांसफर हो चुका है। अगर आप भी इमरजेंसी या घर में शादी के कारण पीएफ का पैसा निकालना चाहते हैं तो आप निकाल सकते हैं। मेडिकल इमरजेंसी के लिए पैसा निकालने पर 1 घंटे में पैसा आपके बैंक खाते में आ जाएगा। वहीं, शादी के लिए एडवांस निकाल रहे हैं तो तीन दिनों में पीएफ का एडवांस आपके बैंक खाते में आ जाएगा। आपको बता रहे हैं कि आप कैसे PF एडवांस निकाल सकते हैं।
इतना आया है ब्याज का पैसा
गौरतलब है कि सरकार पहले ही वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज ट्रांसफर करने के प्रस्ताव पर हरी झंडी दे चुकी थी। लेबर मिनिस्ट्री ने भी इस फैसले पर अपनी सहमति दे दी थी। अब EPFO सब्सक्राइबर्स के खातों में 8.5 फीसदी ब्याज जमा कर रही है।
ऐसे निकाल सकते हैं पीएफ से एडवांस पैसा
- www.epfindia.gov.in वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर दाहिनी तरफ के कोने में ऑनलाइन एडवांस क्लेम पर क्लिक करें।
- https://unifiedportalmem.epfindia.gov.in/memberinterface
- ऑनलाइन सेवाओं पर जाएं >> क्लेम (फॉर्म -31,19,10 सी एवं 10 डी)
- अपने बैंक खाते के अंतिम 4 अंक दर्ज करें और सत्यापित करें
- Proceed for Online Claim पर क्लिक करें
- ड्रॉप डाउन से PF Advance को चुनें (Form 31)
- अपने कारण का चुनाव करें। अपेक्षित राशि दर्ज करें और चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करें और अपना पता दर्ज करें
- Get Aadhaar OTP पर क्लिक करें और आधार लिंक्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP लिखें
- आपका क्लेम फाइल हो गया। आपके खाते में एक घंटे में पीएफ क्लेम का पैसा आ जाएगा।