प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक ICICI Bank ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD Interest Rate) की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। ICICI बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों में 1.5% का इजाफा किया है।
FD पर अब इतना ब्याज दे रहा है बैंक
ICICI बैंक ने FD योजनाओं पर दिए जाने वाले ब्याज में 1.5% का इजाफा करने का ऐलान किया है। ब्याज की बढ़ी हुई दरें 8 फरवरी से ही लागू हो गई हैं। ताजा इजाफे के बाद अब बैंक के ग्राहकों को एफडी पर 4.5% से 7.15% तक के इंट्रेस्ट रेट का फायदा मिलेगा। सीनियर सिटीजन्स कटेगरी के लिए भी यही ब्याज दरें लागू होंगी। नई ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से ज्यादा और 5 करोड़ रुपये से कम रकम वाली एफडी योजनाओं के लिए हैं।
7-19 दिनों की एफडी पर मिलेगा इतना ब्याज
ICICI बैंक की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार बैंक ने 7 से 29 दिनों की एफडी जमा पर ब्याज को 3 फीसदी से बढ़ा कर 4.50 का कर दिया है। इसमें 1.5 फीसदी का इजाफा किया गया है। वहीं 30 से 45 दिनों की एफडी पर ब्याज दर बढ़ाकर 5.25 फीसदी कर दी गई है, जो पहले 3.50 फीसदी थी। जबकि 46 से 60 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 4 फीसदी से बढ़ाकर 5.50 फीसदी का और 61 से 90 दिनों के लिए ब्याज को 4.50 फीसदी से बढ़ाकर 5.75 फीसदी का कर दिया गया है।
एक साल से कम की एफडी पर मिल रहा है इतना ब्याज
ICICI बैंक 91 से 184 दिनों की एफडी पर ब्याज दर को 4.75 फीसदी से बढ़ा कर 6.25 प्रतिशत का कर दिया है। वहीं 185 से 270 दिनों की एफडी पर ग्राहकों को 6.50 फीसदी की दर से ब्याज का फायदा दिया जाता है। जबकि 271 दिनों एक साल से कम की अवधि पर 6.65 फीसदी का कर दिया गया है।
एक साल से ज्यादा की एफडी पर मिल रहा इतना ब्याज
एक साल से 15 महीने से कम की अवधि की एफडी योजना के लिए ब्याज दरों को घटा कर 7.10 फीसदी का कर दिया है। वहीं 15 महीने से 2 साल की अवधि के लिए 7.15 फीसदी का कर दिया गया है। 2 साल से 3 साल की अवधि के लिए ब्याज दर को 7 फीसदी का कर दिया गया है। तीन साल से 10 साल तक कि अवधि के लिए ब्याज को घटा कर 6.75 फीसदी का कर दिया गया है। वहीं 5 साल से 10 साल के लिए एफडी ब्याज दर को घटा कर 6.75 फीसदी का कर दिया गया है।