Gold Price Today: साल 2022 के पहले कारोबारी दिन सोमवार 3 जनवरी को सर्राफा बाजार में तेजी का दौर रहा। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48000 रुपये के ऊपर चल रहा है। सोना आज 196 रुपये चढ़कर 48,279 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी महंगी होकर 62,035 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 48,279 रुपये पर खुला। बीते हफ्ते शुक्रवार को को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,083 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 196 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,086 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,224 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,209 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,243 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 62,035 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 61,979 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में 35 रुपये की तेजी देखने को मिली।