Indian Currency: 50 पैसे के इस सिक्के से बन जाएंगे लाखों रुपये के मालिक, यह है बेहद आसान तरीका

Indian Currency: अगर आपके पास साल 2011 का बना 50 पैसे का सिक्का है तो आपको 1 लाख रुपये मिलेंगे

अपडेटेड Feb 06, 2022 पर 9:30 AM
Story continues below Advertisement
50 पैसे का यह सिक्का खोल देगा किस्मत के दरवाजे

Indian Currency: कोरोना के इस दौर में जहां कई लोगों की नौकरियां छूट गई है। कइयो के काम धंधे चौपट हो गए हैं। ऐसे हालात में लोगों को पैसे की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे हालात में अगर आपके घर पर पुराने सिक्के या नोट पड़े हो काफी काम के साबित हो सकते हैं। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में पुराने सिक्कों, नोटों की बोलियां लग रही हैं। जिसमें बिना किसी झंझट के आप भी पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको हम बता रहे हैं कि 50 पैसे का सिक्का ढूंढ़ना है।

लिहाजा आप अपने घर के कोने-कोने में ढूंढ़िए। अपना पर्स, गुल्लक में हर जगह छानबीन करना शुरू कर दीजिए। अगर आपको यह सिक्का मिल गया तो फिर समझ जाइये कि आपकी किस्मत का दरवाजा खुल गया और आप पलक झपकते ही लखपति बन जाएंगे।

दरअसल 25 पैसे के सिक्कों का चलन साल 2011 में बंद हो गया था। इसके बाद सरकार ने 50 पैसे के सिक्कों को बनाना बंद कर दिया। महंगाई के चलते लोगों ने इनका इस्तेमाल करना भी बंद कर दिया। इसके बाद धीरे-धीरे ये चलन से बाहर हो गया। लेकिन अब ये बेकार सिक्का ही आपको लखपति बना सकता है। olx पर 50 पैसे का स्टील का सिक्का एक लाख में बिक रहा है। चमकते हुए इस सिक्के में एक ख़ास बात यह है कि ये सिक्का साल 2011 में बना हुआ है। ये उसी साल का सिक्का है जब चवन्नी पर रोक लगा दी गई थी। इस कॉइन को ऑनलाइन एक लाख में बेचा जा रहा है। ऐसे में अगर आपके पास भी इस तरह का 50 पैसे का सिक्का है तो इसे बेचकर आप भी झट से लखपति बन सकते हैं।


Indian Currency: पुराने 500 के नोट से ऑनलाइन कमाएं 10,000 रुपये, यह है बेहद आसान तरीका

अगर आपके यह सिक्का है तो OLX साइट पर विजिट करना होगा। सबसे पहले आपको रजिस्टर करना होगा। फिर अपने सिक्के की दोनों साइड की फोटो खीचकर अपलोड कर देना है। जिन्हें भी खरीदना होगा वो आपसे संपर्क करेंगे।

(डिस्क्लेमरः यह खबर अलग-अलग स्रोतों से जुटाई गई सूचनाओं पर आधारित है। हिंदी मनीकंट्रोल इस तरह के किसी खबर की पुष्टि नहीं करता है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।