Indian Currency: इन दिनों बाजार से बैंक तक हर जगह नकली नोट की भरमार है। कई बार ग्राहक बैंक में जब पैसे लेकर जाते हैं तो उन्हें पता चलता है कि उनका नोट नकली है। इसी तरह ATM से भी कई बार ग्राहकों को नकली नोट मिल जाते हैं। ऐसे में असली और नकली नोट की पहचान कैसे करें, यह जानना बेहद जरूरी है। आमतौर पर 500 का नोट ज्यादा चलन में है। ऐसे में हम आज आपको बताएंगे कि 500 के असली नोट की पहचान कैसे करें।
