अगर आपके पास हैं फटे नोट तो RBI के इस नियम से बदल जाएगी किस्मत, होगी पैसों की बारिश

Indian Currency: फटे नोट बैंक में बदले जाते हैं, यदि बैंक नहीं बदलते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है

अपडेटेड Nov 07, 2021 पर 7:23 PM
Story continues below Advertisement

Indian Currency:  अगर आपके पास कटे फटे नोट हैं तो आप सोच रहे होंगे कि ये बाजार में कैसे चलेंगे। कहीं इनमें बट्टा तो नहीं लगेगा। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ये कटे फटे नोट बैंक में आसानी से बदले जा सकते हैं। इसके साथ ही इनमें कोई बट्टा भी नहीं लिया जाता है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इन कटे फटे नोटों को बदलने के लिए एक गाइडलाइंस भी तैयार की है। जिसे जानना आम आदमी के लिए बेहद जरूरी होता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटे फटे नोट देश के किसी भी बैंक में किए जा सकते हैं। इसके लिए यह कोई जरूरी नहीं है कि आपको अपने होम ब्रांच में ही जाना होगा। अगर बैंक बदलने से मना करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन ध्यान ये रखना होगा कि नोट जितनी बुरी हालत में होगा उसकी कीमत उतनी कम होती जाएगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Note Refund) Rules, 2009 के तहत इसके बारे में सारी जानकारी दी गई है।

 Indian Currency: पुराने नोटों के दम पर लाखों रुपये कमाने का मौका, 1 रुपये का यह नोट बना देगा लखपति

नोट बदलने के ये हैं नियम

अगर आपके पास छोटी वैल्यू की नोटे हैं जिसमे 5,10,20,50 के नोट हैं और वो फटे हैं, लेकिन इन नोटों का कम से कम 50 फीसदी हिस्सा होना जरूरी है। अगर यह स्थिति है तो आपके पूरे मिलेंगे। नहीं तो कुछ भी नहीं मिलेगा। यानी अगर आपके पास 10 रुपये का फटा नोट है, उसका 50 फीसदी हिस्सा भी सुरक्षित है तो बदलकर पूरे 10 रुपये दिए जाएंगे।


वहीं अगर आपके पास फटे हुए नोटों की संख्या 20 से अधिक है, उन्हें बदलवाना चाहते हैं और नोटों की कुल वैल्यू 5000 रुपये से ज्यादा है तो इतने बड़े ट्रांजैक्शन की फीस देनी होगी। नोट बदलने का सीधा सा नियम ये है कि अगर उसमें सिक्योरिटी साइन जैसे गांधीजी का वाटरमार्क, गवर्नर के साइन और सीरियल नंबर दिख रहा है तो बैंक को वो नोट बदलना ही होगा।

अगर नोट के बहुत ज्यादा टुकड़े हो गए हैं तो भी उसे बदलवाने का नियम है, लेकिन इस प्रॉसेस में समय लगता है। इसके लिए आपको RBI की ब्रांच में पोस्ट से ये नोट भेजना होगा जिसमें अकाउंट नंबर, ब्रांच का नाम, IFSC कोड, नोट की कीमत की जानकारी देनी होगी।

RBI ने PCA फ्रेमवर्क में किया बदलाव, 1 जनवरी से लागू होगा नया नियम

इन फटे हुए नोटों का क्या करता है RBI

RBI इन फटे हुए नोटों को प्रचलन से हटा देता है, इसकी जगह नए नोटों को छापने की जिम्मेदारी भी RBI की ही होती है। पहले के समय में इन नोटों को जला दिया जाता था और मौजूदा समय में इन्हें छोटे-छोटे पीस में कर रीसाइकल किया जाता है। इन नोटों से फिर कागजी चीजें बनवाई जाती हैं जिन्हें मार्केट में बेचा भी जाता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।