Indian Currency: अगर आपको पुराने नोट या सिक्कों का कलेक्शन करने का शौक है तो यह बहुत फायदा पहुंचा सकता है। पुराने नोट या सिक्के लाखों रुपये बिक रहे हैं। यानी अगर आपके पास 1, 2, 5, रुपये के सिक्के या नोट हैं तो घर बैठे लखपति बन सकते हैं। इसके लिए आपको कोई हाड़-तोड़ मेहनत नहीं करना है। आपको इन सिक्कों को ऑनलाइन मार्केट में बेचना है। वहां इन सिक्कों को खरीदने वालों की लाइन लगी हुई है और मुंहमांगी रकम देने के लिए तैयार हैं।
यह 1 रुपये का नोट दिलाएगा 7 लाख रुपये
कुछ वेबसाइट्स एक रुपये के नोट की कीमत 7 लाख रुपये तक देने के लिए तैयार हैं। बहुत से लोगों को पुराने नोट और कॉइन को कलेक्ट करने का शौक रहता है। जिनकी कीमत कई सालों बाद लाखों रुपये मिल सकती है। एक ऐसा ही नोट भारत की आजादी से पहले 1935 का है। इस नोट पर किंग जॉर्ज फिफ्थ की फोटो छपी है। नोट के ऊपर जे डब्ल्यू केली के सिग्नेचर हैं। यह करीब 80 साल पुराना नोट है। इस नोट के 7 लाख रुपये लग चुके हैं।
25 पैसे का सिक्का भी बना देगा लखपति
आपके पास 25 पैसे का सिल्वर कलर का सिक्का है, तो यह भी आपको लखपति बना सकता है। इसे ऑनलाइन मार्केट में बेच सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सिक्के की कीमत 1.50 लाख रुपये तक लग चुकी है।
इस नोट को बेचने के लिए आपको कोई कमर्शियल साइट का सहारा लेने होगा। कई वेबसाइट में रेयर नोटों की बोली लगाई जाती है। इसमें कोई भी आम आदमी भाग ले सकता है। आप अपने नोट की फोटो खींचकर वेबसाइट पर अपलोड कर दीजिए। अपलोड करने से पहले वेबसाइट में आपको सेलर के तौर पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद जो नोट हासिल करना चाहेंगे वो आपसे संपर्क करेंगे।
(डिस्क्लेमरः यह खबर कई स्रोत से लेकर बनाई गई है। मनीकंट्रोल हिंदी इसकी किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता है।)