देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को समय समय पर कई सारी शानदार सर्विसेज देती रहती हैं। जिनमें ग्राहकों को हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, जियो सिनेमा का ऐक्सेस और इस तरह की कई सारी सुविधाएं शामिल रहती हैं। अब रिलायंस जियो अपने यूजर्स को एक ऐसी सर्विस दे रहा है जिसे सुनने के बाद आपकी खुशी का भी ठिकाना नहीं रहेगा। यह सर्विस उन लोगों के लिए काफी ज्यादा काम कि साबित हो सकती है जिनको हाई स्पीड डेटा की ज्यादा जरूरत पड़ती है। ऐसे में आइये जान लेते हैं जियो की इस सर्विस के बारे में पूरी डिटेल।
जियो दे रहा है अनलिमिटेड 5जी डेटा
दरअसल रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड 5 जी हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस का फायदा दे रही है। इसमें आप दिन भर मर्जी चाहे जितना भी इंटरनेट यूज कर सकते हैं। आपका इंटरनेट डेटा कभी भी खत्म नहीं होगा। इसके अलावा आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और बाकी सुविधाएं भी अनवरत मिलती रहेंगी। बता दें कि जब रिलायंस जियो ने अपनी सर्विस को भारत में लॉन्च किया था उस वक्त भी यह कंपनी फ्री में अनलिमिटेड हाई स्पीड 4 जी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा अपने ग्राहकों को दे रही थी।
इस तरह से उठा सकते हैं सर्विस का फायदा
बता दें कि रिलायंस जियो के इस अनलिमिटेड 5 जी इंटरनेट डेटा का फायदा केवल वे लोग उठा सकते हैं जिनका स्मार्टफोन 5 जी इनेबल है। साथ ही आप जिस इलाके में रहते हैं वहां पर भी 5 जी इंटरनेट की सुविधा मौजूद होनी चाहिए। अनलिमिटेड 5 जी सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपको सबसे पहले अपने 5 जी स्मार्टफोन की सेटिंग में जाकर वहां पर 5 जी नेटवर्क को इनेबल करना होगा। इसके बाद आपको अपने माई जियो ऐप पर जाकर इस सर्विस के लिए किसी एक प्लान को चुनना होगा। इसके बाद आप अनलिमिटेड 5 जी इंटरनेट डेटा का लुत्फ उठा सकते हैं। आपको यह भी बताते चलें की जियो के हर एक प्लान पर यह सुविधा मौजूद नहीं है। इसीलिए रिचार्ज करने से पहले आप माई जियो ऐप पर जाकर प्लान की लिस्ट में यह जरूर चेक कर लें कि किस प्लान पर आपको अनलिमिटेड 5जी इंटरनेट डेटा का बेनिफिट मिल रहा है।