भारती एयरटेल (Bharati Airtel), रिलायंस जियो (Reliance Jio) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के प्रीपेड टैरिफ प्लान महंगे हो चुके हैं। सभी टेलिकॉम कंपनियों ने दाम 20 से 25 फीसदी तक बढ़ा दिये हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि अब महंगे हुए प्लान्स में सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान कौन ऑफर कर रहा है। चेक करें पूरी लिस्ट
रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान
28 दिनों तक वैलिड रहने वाला प्लान 75 रुपये की जगह 91 रुपये का हो गया है। वहीं, एयरटेल और वोडाफोन यही प्लान 99 रुपये में दे रहे हैं। 129 रुपये से शुरू होने वाले अनलिमिटेड डेटा प्लान के लिए अब 28 दिनों के लिए 2GB डेटा वाले 155 रुपये का हो गया है। 24 दिनों के लिए 149 रुपये का 1GB डेटा प्रतिदिन वाला प्लान 179 रुपये का हो गया है।
अब ये है फेमस प्लान का रेट
199 रुपये का रिचार्ज जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की थी वह 239 रुपये का हो गया है। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलता है। 2जीबी डेटा/दिन 28 दिनों के पैक के लिए 299 रुपये हो गया है। 399 रुपये का 56 दिनों का प्लान जो 1.5GB डेटा/दिन के साथ आता है, बढ़कर 479 कर दिया गया है। इसी तरह 56 दिन वाला 2GB डेटा/दिन का पैक वर्तमान 444 रुपये से 533 रुपये का हो गया है।
51 रुपये का टॉप अप पैक क्रमशः 61 रुपये, 101 रुपये वाला पैक से 121 रुपये और 251 रुपये वाला 301 रुपये का हो गया है। इनमें क्रमशः 6GB, 12GB और 50GB डेटा मिलता है।
एयरटेल प्रीपेड प्लान का रेट
अब एयरटल के वॉइस प्लान जो पहले 79 रुपये से शुरू थे अब 99 रुपये में मिल रहे हैं। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा 200MB डेटा और 1 पैसा प्रति सेकंड वॉयस टैरिफ जैसे फायदे मिलेंगे।
एयरटेल ने 149 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 179 रुपये कर दिया गया है। 219 रुपये के एयरटेल प्लान की कीमत 265 रुपये कर दी है। जबकि, 249 रुपये और 298 रुपये प्रीपेड प्लान की कीमत अब क्रमशः 299 रुपये और 359 रुपये होगी। टेलिकॉम कंपनी की सबसे फेमस 598 रुपये का प्रीपेड प्लान अब 719 रुपये में मिलेगा। एयरटेल ने अपने सभी प्रीपेड प्लान के रेट महंगा कर दिया है।
टॉपअप प्लान का भी बढ़ा रेट
अन्य केटेगर जिसमें दाम बढ़ाएं गए हैं उसमें अनलिमिटेड वॉयस बंडल और डेटा टॉप-अप शामिल है। 48 रुपये, 98 रुपये, और 251 रुपये के वाउचर अब 58 रुपये, 118 रुपये और 301 रुपये में मिले जाएगा। सभी प्लान्स में पुराने सभी बेनेफिट्स को रखा गया है सिर्फ प्लान्स के दाम बढ़ा दिये गये हैं।
वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) प्लान्स के नये रेट
वोडाफोन का सबसे सस्ता प्लान अब 99 रुपये में मिल रहा है। सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले 249 रुपये के प्रतिदिन के 1.5GB डेटा वाले पैक की कीमत 28 दिनों के लिए 299 रुपये है। 1GB डेटा पैक के लिए पहले रुपये 219 के बजाय 269 रुपये का है।
299 रुपये का 2GB डेटा पैक वर्तमान में 28 दिनों की अवधि के लिए 359 रुपये हो गया है। 56 दिनों के पैक की कीमत अब आपको मौजूदा 449 रुपये से प्रति दिन 2GB डेटा के लिए 539 रुपये होगी। इसी तरह, 56 दिनों के लिए वैध 1.5GB डेटा पैक 399 रुपये के बजाय 479 रुपये लगाया जाएगा।