Omicron Variant: महाराष्ट्र में ओमीक्रोन वेरिएंट के 2 और मामले मिले, देश में अब तक कुल 23 केस

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वेरिएट से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10 हो गई है

अपडेटेड Dec 06, 2021 पर 9:07 PM
Story continues below Advertisement
महाराष्ट्र में ओमीक्रोन वेरिएंट के 2 और केस मिले

महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार ने सोमवार को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट 'ओमीक्रोन' (Omicron variant) के दो और मामले सामने आए है। सरकार ने एक बयान में कहा, "कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएट से संक्रमण के 2 और मामले सामने आए है। इसमें एक दक्षिण अफ्रीका से लोटा 37 वर्षीय व्यक्ति है और दूसरा उसका 36 वर्षीय अमेरिका से लोटा मित्र है।"

इसके साथ ही महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 10 हो गई है। राज्य सरकार ने बताया कि दोनों संक्रमित व्यक्तियों में कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं और उन्होंने फाइजर की कोविड वैक्सीन लगवाई हुई है। सरकार ने बताया कि दोनों मरीजों के संपर्क में आए 5 अधिक जोखिम वाले और 315 कम जोखिम वाले लोगों का पता लगाया गया है। अभी और ट्रेंसिंग जारी है।

इससे पहले रविवार को देश में ओमीक्रोन वेरिएंट के 17 मामले मिले थे। इसमें से 9 मामले राजस्थान की राजधानी जयपुर में, 7 मामले पुणे में और एक 37 वर्षीय व्यक्ति राजधानी दिल्ली में संक्रमित पाया गया। भारत में ओमीक्रोन वेरिएंट के मामलों की कुल संख्या 23 हो गई है।


Share Market: निवेशकों के 5.80 लाख करोड़ रुपये डूबे, लगातार दूसरे दिन लुढ़का Sensex

अभी तक जितने भी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, वे यहा तो अफ्रीकी देशों से लोटे हैं या ऐसे लोगों के संपर्क में थे। जयपुर में कल जिन 9 लोगों के सैंपल पॉजिटिव आए थे, उनमें 4 एक ही परिवार के लोग थे जो हाल ही में साउथ अफ्रीका से लौट थे।

इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा, "लोगों से अनुरोध है कि दिशानिर्देशों का पालन करें। RT PCR और जीनोमिक टेस्ट को एयरपोर्ट और एंट्री प्वाइंट पर बढ़ाया गया है। मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिन्होंने दूसरा डोज नहीं लगवाया है वे जल्द से जल्द दूसरी डोज लगवाएं।"

वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया, "दिल्ली में विदेशों से आ रही फ्लाइट में प्रभावित देशों से आ रहे लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। 27 लोगों को LNJP अस्पताल लाया गया जिसमें 17 लोग पॉजिटिव हैं, 10 उनके क्लोज कॉन्टैक्ट हैं। 17 में 12 की जीनोम सिक्वेंसिंग हो चुकी है और एक में ओमीक्रोन पाया गया।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।