कल का मौसम: 23 नवंबर को इन राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 8 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) के 23 नवंबर 2026 के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की आशंका है। वहीं बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। केरल और तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है

अपडेटेड Nov 22, 2026 पर 8:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kal Ka Mausam: कल यानी 23 नवंबर को देश के कई राज्यों में बारिश के साथ घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: देशभर में कल यानी सोमवार को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 23 नवंबर को दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की आशंका है। वहीं, उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक की आशंका है। दूसरी ओर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

दक्षिण भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 23 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


आंध्र प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके अलावा राज्य में तेज सतही हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

  • 23 नवंबर की सुबह उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने की आशंका है। IMD ने बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में कुछ स्थानों पर घने कोहरे की आशंका जताई है।
  • इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है।
  • घने कोहरे के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो सकती है। ऐसे में सड़क और रेल ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यात्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश और कोहरे का असर

  • पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 से 24 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • मौसम विभाग ने 22 नवंबर को असम-मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं 23 नवंबर को इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

अगले दो दिनों तक इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम

  • IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के साथ केरल और माहे में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। केरल और माहे में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और गरज-चमक की आशंका जताई गई है।
  • मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 23 से 27 नवंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
  • IMD के मुताबिक, केरल और माहे में 24 से 26 नवंबर के दौरान भारी बारिश की आशंका है।

दिल्ली-NCR और उत्तर भारत का कैसा रहेगा मौसम?

  • IMD के इस पूर्वानुमान में 23 नवंबर को दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब के लिए घने कोहरे की चेतावनी नहीं दी गई है। इन राज्यों में घने कोहरे की आशंका 22 नवंबर के लिए जताई गई थी।
  • वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 नवंबर को कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की आशंका है। पश्चिम और मध्य भारत में अगले एक सप्ताह के दौरान किसी महत्वपूर्ण मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं जताई गई है।

किसानों और यात्रियों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है:-

  • घने कोहरे वाले इलाकों में वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें।
  • आंधी और बिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
  • दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका वाले क्षेत्रों में स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखें।
  • समुद्र तटीय इलाकों में तेज हवाओं और बारिश को देखते हुए सतर्क रहें।

ये भी पढ़ें- 'मुझे Aura नहीं, Brezza चाहिए...'; दहेज के लिए दिल्ली पुलिस के सिपाही ने शादी से किया इनकार, मंडप में इंतजार करती रह गई दुल्हन

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।