Jio का गदर प्लान, केवल 219 रुपये में यूज करें अनलिमिटेड 5जी इंटरनेट और करें दिल खोल कर बातें

जियो ने हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर एक बेहद ही कमाल का सस्ता प्लान पेश किया है। रिलायंस जियो के इस प्लान में कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी इंटरनेट डेटा ऑफर कर रही है। इसके अलावा आपको इसमें और भी कई सारे बेनिफिट मिलेंगे। ऐसे में आइये रिलायंस जियो के इस प्लान की डिटेल जान लेते हैं

अपडेटेड Aug 15, 2023 पर 8:54 PM
Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए समय समय पर अलग अलग तरह के प्लान की पेशकश करती रहती है

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों के लिए समय समय पर अलग अलग तरह के प्लान की पेशकश करती रहती है। अब जियो ने हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर एक बेहद ही कमाल का सस्ता प्लान पेश किया है। रिलायंस जियो के इस प्लान में कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी इंटरनेट डेटा ऑफर कर रही है। इसके अलावा आपको इसमें और भी कई सारे बेनिफिट मिलेंगे। ऐसे में आइये रिलायंस जियो के इस प्लान की डिटेल जान लेते हैं।

कितने का है रिलायंस जियो का यह प्लान

रिलायंस जियो अपने 5 जी यूजर्स को इन दिनों अनलिमिटेड 5जी डेटा की सर्विस दे रही है। हालांकि इसके लिए आपके मोबाइल फोन का 5जी होना जरूरी है। साथ ही आप जिस इलाके में रहते हैं वहां पर भी 5जी नेटवर्क की सुविधा होनी चाहिए। अनलिमिटेड 5जी डेटा सर्विस के साथ रिलायंस का सबसे सस्ता प्लान 219 रुपये का है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आपको इसमें जियो सिनेमा का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।

BSNL: सिर्फ 126 रुपये महीने में पूरे साल जितनी मर्जी करें बातें, कॉल और डेटा मिलेगा मुफ्त


कितने दिनों की है वैलिडिटी

जियो के 219 वाल प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है। इस प्लान में हर दिन के हिसाब से 3 जीबी हाई स्पीड 5जी इंटरनेट डेटा की सुविधा मिलेगी। वहीं एलीजिबल यूजर्स इस प्लान में अनलिमिटेड 5जी डेटा का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा इसमें रोजाना के हिसाब से फ्री 100 एसएमएस भी मिलेगा। वहीं यूजर्स को फ्री में जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का ऐक्सेस भी मिलेगा।

जियो का 249 वाला प्लान

इसके अलावा रिलायंस जियो का एक और प्लान भी है जिसकी कीमत 249 रुपये है। इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिन की है। इसमें यूजर्स को डेली के हिसाब से 2 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड 5 जी डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान में अनलमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री एसएमएस, जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।