Kanya Sumangala Yojana: UP में बेटियों को मिलेंगे 25000 रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Kanya Sumangala Yojana: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनके विवाह तक का पूरा खर्च उठा रही है। राज्य में कन्या सुमंगला योजना चलाई जा रही है। राज्य के सीएम योगी आदित्यानाथ ने अगले वित्त वर्ष में इसकी धनराशि बढ़ा दी है। अब बेटियों को 15,000 रुपये की जगह 25,000 रुपये मिलेंगे

अपडेटेड Dec 08, 2023 पर 4:05 PM
Kanya Sumangala Yojana: इस योजना के जरिए प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है।

Kanya Sumangala Yojana: बेटियों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। केंद्र सरकार की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना चलाई जा रही है। मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना काफी सुर्खियां बटोर रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बेटियों को 15,000 रुपये मिलते हैं। लेकिन अब इसमें रकम बढ़ा दी गई है। बेटियों को अब 25,000 रुपये दिए जाएंगे। राज्य के सीएम योगी आदित्यानथ ने इसकी घोषणा की थी।

राज्य सरकार की इस योजना से बेटियां शिक्षित होने के साथ-साथ ही आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी। समाज में बेटियों को उचित स्थान दिलाने के लिए यह योजना शुरु की गई है। इसमें कन्याओं के जन्म से लेकर उनकी शादी तक का पूरा खर्च राज्य सरकार की ओर से उठाया जाता है।

जानिए कन्या सुमंगल योजना में कितने रुपये मिलते हैं


इस योजना के तहत बेटियों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। योजना में 6 चरणों में 15,000 रुपये का पैकेज दिया जाता था। अगले साल से बेटी के जन्म लेती ही उसके अभिभावक के अकाउंट में 5,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इसी तरह जब बेटी एक साल की होगी तो 2000 रुपये, बेटी के पहली क्लास में जाते ही 3,000 रुपये, छठी क्लास में प्रवेश लेने पर 3,000 रुपये, नवीं क्लास में जाने पर 5,000 रुपये और अगर बेटी स्नातक या डिप्लोमा या सर्टिफिकेट का कोई कोर्स करेगी तो उसके अकाउंट में 7,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इस योजना के तहत परिवार की 2 बेटियों को फायदा मिलता है। सरकार का मानना है कि इस योजना से बेटियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Free Aadhaar Update: जिनके पास आधार कार्ड है, उनके लिए बेहतर मौका, 14 दिसंबर तक मिल रही है फ्री में यह सुविधा

कन्या सुमंगला योजना में कौन उठा सकते हैं फायदा?

इस योजना का फायदा उठाने के लिए उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। उसके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है। निवास प्रमाण पत्र के रूप में राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बिजली या टेलीफोन का बिल मान्य होगा। परिवार की अधिकतम इनकम 3 लाख रुपये से ज्यादा न हो। परिवार में अधिक से अधिक 2 बेटियों के नाम से अकाउंट खुलवा सकते हैं।

कन्या सुमंगला योजना के लिए कैसे करें अप्लाई?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sky.up.gov.in पर विजिट करें। इसके होम पेज पर Citizen Service Portal पर क्लिक करें। इसके बाद सामने एक फॉर्म खुल जाएगा। जो भी जानकारी पूछी गई हो उसमें भरें। इसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम, आधार नंबर जैसी डिटेल दर्ज करनी होगी। फिर सब्मिट में बटन दबा दें। मोबाइल नंबर एक OTP आएगा। वह ओटीपी फॉर्म में दर्ज करें। इसे बाद आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। अब आपका User ID और password बन जाएगा। दोबारा लॉग इन करके अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके सब्मिट कर दें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।