Get App

जानें कब जमा किया जाएगा आपके PF खाते में इंटरेस्ट, जानें बैलेंस चेक करने का ऑनलाइन तरीका

कई सारे ईपीएफ मेंबर अपने अकाउंट में इंटरेस्ट के डिपॉजिट होने का इंतजार कर रहे हैं। इस पर एक मेंबर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए हम अपनी पासबुक में ब्याज कब जोड़ेंगे। इस पर जवाब देते हुए ईपीएफओ ने लिखा कि प्रोसेस पाइपलाइन में है और इसे जल्द ही क्रेडिट किया जाएगा। जब भी ब्याज मिलेगा जमा किया जाएगा और पूरा भुगतान किया जाएगा। ब्याज की कोई हानि नहीं होगी। कृपया धैर्य बनाए रखें

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Aug 06, 2023 पर 3:51 PM
जानें कब जमा किया जाएगा आपके PF खाते में इंटरेस्ट, जानें बैलेंस चेक करने का ऑनलाइन तरीका
EPF खाते में ब्याज को मंथली आधार पर कैलकुलट किया जाता है पर इसे फाइनेंशियल ईयर के आखिर में जमा किया जाता है

सरकार ने 24 जुलाई को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT) की भविष्य निधि (PF) में जमा पर ब्याज दर बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत करने की सिफारिश को मंजूर कर लिया था। इस ऐलान के बाद से ही कई सारे ईपीएफ मेंबर अपने अकाउंट में इंटरेस्ट के डिपॉजिट होने का इंतजार कर रहे हैं। इस पर एक मेंबर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए हम अपनी पासबुक में ब्याज कब जोड़ेंगे। इस पर जवाब देते हुए ईपीएफओ ने लिखा कि प्रोसेस पाइपलाइन में है और इसे जल्द ही क्रेडिट किया जाएगा। जब भी ब्याज मिलेगा जमा किया जाएगा और पूरा भुगतान किया जाएगा। ब्याज की कोई हानि नहीं होगी। कृपया धैर्य बनाए रखें।

मंथली आधार पर की जाती है ब्याज की गणना

हालांकि EPF खाते में ब्याज को मंथली आधार पर कैलकुलट किया जाता है पर इसे फाइनेंशियल ईयर के आखिर में जमा किया जाता है। ट्रांसफर होने वाले ब्याज को अगले महीने शेष राशि में जोड़ा जाता है और फिर उसे उस महीने की बाकी रकम पर ब्याज की को कैलकुलेट करने के लिए कंपाउंड किया जाता है। एक बार खाते में ब्याज जमा हो जाने के बाद ईपीएफ के सब्सक्राइबर्स ईपीएफओ वेबसाइट, एसएमएस, मिस्ड कॉल या यहां तक ​​कि उमंग ऐप से भी अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, सरकार बढ़ा सकती है DA, सैलरी में होगा अच्छा इजाफा

ऐसे चेक कर सकते हैं अपना ईपीएफ बैलेंस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें