Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में महिलाओं को दिवाली बोनस, मिलेंगे 3000 रुपये, ऐसे उठाएं फायदा

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने लड़की बहिन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार ने महिलाओं के लिए दिवाली बोनस का ऐलान किया है। राज्य सरकार अक्टूबर और नवंबर माह की चौथी और पांचवीं किश्त देने की घोषणा की है। हर किश्त में 15000 रुपये मिलते हैं। ऐसे में महिलाओं को दिवाली के मौके पर 3,000 रुपये मिलेंगे

अपडेटेड Oct 14, 2024 पर 4:55 PM
Ladki Bahin Yojana: राज्य सरकार की ओर से 21 से 65 साल की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है।

भारत में केन्द्र सरकार की ओर से देश के नागरिकों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे ही राज्य सरकारें भी योजनाएं चला रही हैं। स बीच महाराष्ट्र सरकार ने इसी साल अपने राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी स्कीम शुरू की है। इस योजना का नाम है लड़की बहिन योजना है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र में महिलाओं को हर महीने 15,00 रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। राज्य सरकार ने महिलाओं को इस योजना के तहत दिवाली बोनस देने का ऐलान किया है। सरकार ने चौथी और पांचवीं किश्त एक साथ जारी करने का फैसला किया है। ऐसे में राज्य की महिलाओं को 3000 रुपये मिलेंगे। यह अक्टूबर और नवंबर महीने की किश्त होगी।

बता दें, मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी लड़की बहिन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की जाती है। अब दिवाली से पहले एक बार फिर सरकार ने राज्य की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना को माझी लड़की बहिन योजना के नाम से जाना जाता है।

इसमें पूरे राज्य की महिलाओं को सरकार की ओर से वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाती है।

महाराष्ट्र सरकार जारी करेगी बोनस


दरअसल, महाराष्ट्र सरकार दिवाली बोनस के रूप में लड़की बहिन योजना की अक्टूबर और नवंबर किश्त जारी करने का फैसला किया है। दिवाली त्योहार को देखते हुए नवंबर की किश्त समय से पहले दी जा रही है। महाराष्ट्र में रहने वाली 94,000 से अधिक महिला लाभार्थियों को इसका फायदा मिल चुका है। सरकारी अधिकारियों ने इस दिवाली बोनस की शुरुआत कर दी है। ताकि महिलाओं को खरीदारी करते समय वित्तीय संकट का सामना नहीं करना पड़े। दिवाली के त्योहार पर आसानी से खरीदारी कर सकें। लाभार्थी महिलाओं को 3000 रुपये बोनस जारी किया जाएगा। सरकार का मकसद है कि नवंबर महीने की किश्त एडवांस में देने से महिलाएं दिवाली के मौके पर अतिरिक्त खरीदारी कर सकें।

दिवाली बोनस का फायदा किसे मिलेगा?

दिवाली बोनस उन सभी महिलाओं को मिलेगा, जिन महिलाओं ने लड़की बहन योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके साथ ही उन्हें पिछली किश्तों का फायदा मिल चुका है।

लड़की बहन योजना का किसे मिलता है फायदा?

1  - सरकार की इस योजना के मुताबिक, महाराष्ट्र की महिलाओं को इसका फायदा मिलता है। इसके लिए महिलाओं को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

2 – लाभार्थी को महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए।

3 – महिला की उम्र 21 साल से 65 साल के बीच होनी चाहिए।

4 – सभी विवाहित, अविवाहित, तलाकशुदा महिलाएं इस योजना का फायदा उठा सकती हैं।

5 – लाभार्थी के पास बैंक अकाउंट होना चाहिए।

6 – लाभार्थी की पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से ऊपर नहीं होना चाहिए।

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

आधार कार्ड, पहचान पत्र या प्रमाण पत्र, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र (पीले और नारंगी राशन कार्ड धारकों को आय प्रमाण की आवश्यकता नहीं है) जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र की जरूरत पड़ती है।

PM Kisan: नहीं मिली पीएम किसान की 18वीं किश्त? तुरंत करें शिकायत, वरना फंस जाएंगे 2000 रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।