LIC Whatsapp Service: देश की सबसे बड़ी सरकारी जीवन बीमा कंपनी (भारतीय जीवन बीमा (Life Insurance Corporation - LIC) ने अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है। LIC ने Whatsapp Service की शुरुआत की है। इस नई सुविधा के आने से ग्राहकों को काफी फायदा हो सकेगा। अब लोगों को हर छोटे-बड़े काम के लिए LIC के ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके साथ ही न ही LIC एजेंट के आने का इंतजार करना पड़ेगा। घर बैठे पॉलिसीहोल्डर्स को अपनी पॉलिसी से जुड़ी तमाम जानकारी मिल जाएगी। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ उन्हीं पॉलिसीहोल्डर्स को मिलेगी। जिन्होंने एलआईसी पोर्टल पर अपनी पॉलिसी रजिस्टर्ड की है।
