Life Certificate Submission to EPFO: ईपीएफओ (EPFO) ने पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में राहत दी है। अब पेंशनर्स कभी भी अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। पेंशनर्स जब भी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करते हैं, वह अगले 1 साल तक वैलिड रहेगा। EPFO ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि EPS'95 पेंशनभोक्ता अब किसी भी समय जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा कर सकते हैं। यह जमा करने की तारीख से 1 साल के लिए वैलिड होगा।
