LPG Cylinder Price: आज 1 फरवरी को बजट पेश होने से पहले एलपीजी सिलेंडर के नए रेट कंपनियों ने जारी कर दिए गए हैं। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों को देखते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर दोनों के दामों में सरकार और कंपनी दोनों ने राहत दी है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव आसमान छू रहे हैं, इसके बाद भी चुनावों के कारण सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाएं हैं। एक फरवरी को दिल्ली में नॉन-सब्सिडी वाले इंडेन घरेलू सिलेंडर का दाम 899.50 रुपये है। कोलकाता में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 926 रुपये में मिलेगा। वहीं, मुंबई नें रेट 899.50 रुपये है। चेन्नई में इसकी कीमत होगी 915.50 रुपये।
घरेलू सिलेंडर की कीमत
| महीना | दिल्ली | कोलकाता | मुंबई | चेन्नई |
| 1 फरवरी 2021 | 899.5 | 926 | 899.5 | 915.5 |
| 1 जनवरी 2021 | 899.5 | 926 | 899.5 | 915.5 |
| 1 दिसंबर 2021 | 899.5 | 926 | 899.5 | 915.5 |
ये रही कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
| महीना | दिल्ली | कोलकाता | मुंबई | चेन्नई |
| फरवरी 1, 2021 | 1998.5 | 2076 | 1948.5 | 2131 |
| जनवरी 1, 2021 | 1998.5 | 2076 | 1948.5 | 2131 |
| दिसंबर 1, 2021 | 2101 | 2177 | 2051 | 2234 |
| नवंबर 1, 2021 | 2000.5 | 2073.5 | 1950 | 2133 |
| अक्टूबर 1, 2021 | 1736.5 | 1805.5 | 1685 | 1867.5 |
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।