LPG Gas Connection: अगर लेना है नया गैस कनेक्शन, तो आज ही कर लें बुकिंग, वरना कल हो जाएगा महंगा

दरअसल, कल 16 जून से घरेलू LPG रसोई गैस सिलेंडर कनेक्शन लेना महंगा हो जाएगा। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस के नया कनेक्शन लेने की कीमतों में इजाफा कर दिया है

अपडेटेड Jun 15, 2022 पर 5:46 PM
आज सस्ते में बुक कर लें LPG रसोई गैस का नया कनेक्शन क्योंकि कल महंगा हो जाएगा।

LPG Gas Connection Price Hiked: अगर आपको घरेलू LPG रसोई गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो आज ही बुकिंग करा लें। दरअसल, कल 16 जून से घरेलू LPG रसोई गैस सिलेंडर कनेक्शन लेना महंगा हो जाएगा। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस के नया कनेक्शन लेने की कीमतों में इजाफा कर दिया है। अब 14.2 किलोग्राम वजन के LPG गैस सिलेंडर का नया कनेक्शन लेने क लिए 2200 रुपये खर्च करने होंगे। ये नई कीमत कल 16 जून 2022 से लागू होगी। अभी LPG गैस कनेक्शन के लिए 1450 रुपये देने होते हैं। यानी, अब 750 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। आप एक कॉल के जरिये गैस कनेक्शन की बुकिंग कर सकते हैं।

यहां करना होगा कॉल

सरकारी ऑयल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के LPG कनेक्शन के लिए आपको 8454955555 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके बाद इंडेन आपसे खुद संपर्क करेगी। कनेक्शन के लिए आपको सिर्फ आधार की जानकारी देनी होगी।


 

 

पहले इतनी देनी होती थी कीमत

ग्राहकों को नए कनेक्शन में लगने वाल रेग्युलेटर के लिए अब 150 रुपये की जगह 250 रुपये खर्च करने होंगे। इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक पांच किलोग्राम के सिलेंडर की सिक्योरिटी के लिए 800 रुपये की जगह 1150 रुपये देने होंगे।

अब इतना देना होगी कनेक्शन के लिए फीस

पेट्रोलियम कंपनियां 14.2 किलोग्राम वजन वाला नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर 1065 रुपये में दे रही हैं। सिक्योरिटी अमाउंट 2,200 सौ रुपये हो गया है। इसके अलावा रेग्युलेटर के लिए 250, पासबुक के लिए 25 और पाइप के लिए 150 रुपये अलग देने होंगे। इस हिसाब से पहली बार गैस सिलेंडर कनेक्शन और पहले सिलेंडर के लिए 3,690 रुपये देने होंगे। चूल्हे के लिए अलग खर्च करना होगा।

LIC के निवेशक धीरज बनाकर रखें, बाजार गिरने से शेयर टूटा: LIC के चेयरमैन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।