LPG Gas Connection Price Hiked: अगर आपको घरेलू LPG रसोई गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो आज ही बुकिंग करा लें। दरअसल, कल 16 जून से घरेलू LPG रसोई गैस सिलेंडर कनेक्शन लेना महंगा हो जाएगा। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस के नया कनेक्शन लेने की कीमतों में इजाफा कर दिया है। अब 14.2 किलोग्राम वजन के LPG गैस सिलेंडर का नया कनेक्शन लेने क लिए 2200 रुपये खर्च करने होंगे। ये नई कीमत कल 16 जून 2022 से लागू होगी। अभी LPG गैस कनेक्शन के लिए 1450 रुपये देने होते हैं। यानी, अब 750 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। आप एक कॉल के जरिये गैस कनेक्शन की बुकिंग कर सकते हैं।
