1 फरवरी 2022: 1 फरवरी 2022 से आपनी लाइफ से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। पहली फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। बजट में अपनी उम्मीदों का पिटारा सभी सेक्टर्स के कारोबारी और टैक्सपेयर्स अलग-अलग माध्यमों से वित्तमंत्री को भेज रहे हैं। कारोबारी बजट से उम्मीद कर रहे हैं कि वह ऐसा हो जो कोविड-19 की तीसरी लहर के समय अर्थव्यवस्था को बूस्ट दे और कारोबार को बढ़ाने में मदद करें। वहीं, 1 फरवरी से रसोई गैस सिलेंडर के दाम बदल जाएंगे। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई बैंक और पीएनबी बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़े निमय बदल जाएंगे।
