LPG Gas Cylinder Subsidy: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले अशोक गहलोत सरकार जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। गहलोत सरकार सूबे की जनता को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया कराने की गारंटी दे रही है। राज्य सरकार ने सब्सिडी पर सिलेंडर मुहैया कराने के लिए 'इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना' शुरू की है। इस योजना का फायाद उठाने के लिए उपभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन कराना होता है। गहलोत सरकार इस योजना के तहत 500 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया करा रही है। यह योजना 1 अप्रैल से लागू हो चुकी है। सरकार ने करीब 14 लाख उपभोक्ताओं को सब्सिडी राशि ट्रांसफर कर दी है।
