Get App

LPG Insurance: गैस सिलेंडर के दुर्घटना में तेल कंपनियों की है जिम्मेदारी, जानें अपने इस अधिकार के बारे में सबकुछ

LPG Insurance: घरों में प्रयोग होने वाली LPG गैस के चलते दुर्घटनाओं के मद्देनजर ये कवर सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को दिया जाता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पब्लिक लॉयबिलिटी पॉलिसी (Public Liability Policy) के तहत एक कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी (comprehensive insurance policy) का चयन करती हैं। इन पॉलिसियों को व्यक्तिगत एलपीजी ग्राहकों के नाम पर नहीं लिया जाता है। ऐसे में ग्राहकों को इसका प्रीमियम नहीं भरना होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2023 पर 1:06 PM
LPG Insurance: गैस सिलेंडर के दुर्घटना में तेल कंपनियों की है जिम्मेदारी, जानें अपने इस अधिकार के बारे में सबकुछ
LPG गैस कनेक्शन लेने पर ऑयल कंपनियां अपने ग्राहक को पर्सनल एक्सीडेंट कवर उपलब्ध कराती हैं

LPG Insurance: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (Oil Marketing Companies -OMCs), इंडियन ऑयल (Indian Oil), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) और भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) ऑयल इंडस्टीज के लिए पब्लिक लॉयबिलिटी पॉलिसी (Public Liability Policy) के तहत एक कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी (comprehensive insurance policy) का चयन करती हैं। इसका लक्ष्य LPG से जुडे किसी दुर्घटना से प्रभावित लोगों को जल्द ही राहत मुहैया कराना है। इसमें किसी ऑयल मार्केटिंग कंपनी के साथ रजिस्टर सभी ग्राहक शामिल होते हैं। बता दें कि LPG डिस्ट्रीब्यूटर या सरकारी कंपनियों की ओर से ली गई इंश्योरेंस पॉलिसी एक पब्लिक लॉयबिलिटी पॉलिसी होती हैं। ये किसी व्यक्तिगत किसी ग्राहक के नाम से नहीं ली जाती है।

इस तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए LPG डिस्ट्रीब्यूटर की तरफ से कोई प्रीमियम नहीं लिया जाता है। किसी दुर्घटना की स्थिति में क्लेम अमाउंट पहले ऑयल कंपनी के पास जाता है। फिर वो ऑयल कंपनी उस अमाउंट को घटना से प्रभावित दावेदार को देती है।

नुकसान की होती है भरपाई

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से ली गई कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी (comprehensive insurance policy) किसी दुर्घटना की स्थिति में लीगल लायबिलिटी, पर्नसल एक्सीडेंट कवर, थर्ड पार्टी के पर्सनल एक्सीडेंट कवर और ग्रहक के रजिस्टर्ड प्रीमाइस को हुए नुकसान को कवर करती है। देश में गैस सिलेंडर फटने के चलते आग और धमाके जैसी दुर्घटनाएं आम हैं। इसी को कवर करते हुए सरकार से LPG सिलेंडर पर 40 से 50 लाख रुपये का दुर्घटना कवर मिलता है। इसमें एलपीजी सिलेंडर से गैस लीकेज या ब्लास्ट जैसे हादसे होने की स्थिति में आर्थिक मदद की जाती है। मौजूदा पॉलिसी के तहत दुर्घटना में मौत की स्थिति में प्रति व्यक्ति 4 से 6 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट कवर मिलता है। संपत्ति के नुकसान पर 1 से 2 लाख रुपये तक मिलते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें