LPG Subsidy: मोदी सरकार रसोई गैस पर फिर से दे रही है सब्सिडी, आपके खाते में आये या नहीं, तुरंत ऐसे करें चेक

अपडेटेड Dec 09, 2021 पर 5:30 PM
LPG Subsidy: मोदी सरकार रसोई गैस पर फिर से दे रही है सब्सिडी

LPG Subsidy New Update : सरकार ने फिर से LPG सिलेंडर पर सब्सिडी देना शुरू कर दिया है। अगर आप LPG रसोई गैस पर खाना बनाते हैं तो आप भी LPG सब्सिडी के हकदार हैं। अब ग्राहकों के खाते में पैसा भी आ चुका है। अब एक बार आप अपना बैंक खाता चेक कर लीजिए कि सब्सिडी का पैसा आया या नहीं।

सब्सिडी को लेकर थी परेशानी

एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को 79.26 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी के रूप में मिल रहे हैं। कई लोगों को कन्फ्यूजन था कि उन्हें कितने पैसे सब्सिडी में मिलते हैं। सब्सिडी में लोगों को 79.26 रुपये मिल रहे हैं जबकि कुछ को 158.52 रुपये या 237.78 रुपये मिले हैं।


घर बैठे चेक करें आपको सब्सिडी मिल रही है या नहीं

सबसे पहले आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट https://cx.indianoil.in/ पर विजिट करना होगा।

- अब आपको Subsidy Status और Proceed पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको Subsidy Related (PAHAL) के ऑप्शन पर क्लिक करना है फिर आपको Subsidy Not Received पर क्लिक करना है।

- आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और LPG ID दर्ज करनी है।

- इसके बाद इसे वेरिफाई करें और सब्मिट कर दें।

- इसके बाद आपको पूरी जानकारी सामने मिल जाएगी।

इन लोगों को मिलती है LPG सब्सिडी

राज्यों में LPG की सब्सिडी अलग-अलग तय है, जिन लोगों की सालाना इनकम 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा है, उन्हें सब्सिडी नहीं दी जाती है। 10 लाख रुपये की यह सालाना इनकम पति और पत्नी दोनों की कमाई को मिलाकर होनी चाहिए।

Credit Suisse के नीलकंठ मिश्रा ने कहा "अभी भी बाजार महंगा लेकिन 3 से 5 साल के निवेश पर मिलेंगे बेहतर रिटर्न"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।