Get App

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: घर में बेटी की गूंजेगी किलकारी, अकाउंट हो जाएगा मालामाल, ऐसे उठाएं फायदा

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने माझी कन्या भाग्यश्री योजना की शुरुआत की है। इस योजना को राज्य सरकार ने 1 जनवरी 2016 को लॉन्च की थी। इस योजना के तहत बेटी के जन्म के समय माता-पिता को 50,000 रुपये मुहैया कराती है। इसके साथ ही इस योजना में दुर्घटना बीमा कवर भी मिलता है। जानिए कौन उठा सकते हैं इस योजना का फायदा

Jitendra Singhअपडेटेड Jun 14, 2023 पर 4:46 PM
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: घर में बेटी की गूंजेगी किलकारी, अकाउंट हो जाएगा मालामाल, ऐसे उठाएं फायदा
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: माझी कन्या भाग्यश्री योजना का फायदा उठाने के लिए महाराष्ट्र का निवासी होना जरूरी है

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए कई सरकारी योजनाएं (Sarkari Yojana) चलाई जा रही हैं। मौजूदा समय में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से कई योजनाएं चल रही है। इन योजनाओं में बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा तक का खर्च उठाया जा रहा है। ऐसे ही एक योजना महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government Scheme) की ओर से चलाई जा रही है। इस योजना का नाम माझी कन्या भाग्यश्री योजना (Majhi Kanya Bhagyashree Yojana) है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार की ओर से बेटियों के जन्म पर 50,000 रुपये मिलते हैं।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना (Majhi Kanya Bhagyashree Yojana) 1 अप्रैल 2016 को महाराष्ट्र सरकार ने शुरू किया था। लड़कियों के आंकड़ों को बढ़ावा देने और सुधारने के लिए योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत दो बेटियों वाले परिवार को भी फायदा मिलेगा।

कौन उठा सकते हैं योजना का फायदा?

माझी कन्या भाग्यश्री योजना का फायदा उठाने के लिए महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना जरूरी है। इस योजना के तहत मां और बेटी के नाम से बैंक में ज्वॉइंट अकाउंट खोला जाता है। इस पर 1 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 5000 रुपये का ओवरड्रॉफ्ट मिलता है। इसके अलावा, अगर माता पिता लड़की के जन्म के बाद नसबंदी कराना चाहते हैं तो 50,000 रुपये मिलते हैं। वहीं, अगर दो लड़कियों के जन्म के बाद नसबंदी कराते हैं तो दोनों लड़कियों के नाम पर 25,000-25,000 रुपये मिलते हैं। माझी कन्या भाग्यश्री योजना के तहत मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल बेटी की शिक्षा के लिए किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें