Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: इस राज्य में बेटी के जन्म पर मिलते हैं 50000 रुपये, सिर्फ करना होगा ये काम

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: बेटियों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। ऐसे ही महाराष्ट्र सरकार ने बेटियों के लिए माझी कन्या भाग्यश्री योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म के समय माता-पिता को 50,000 रुपये मिलते हैं। इसके साथ ही इस योजना में दुर्घटना बीमा कवर भी मिलता है

अपडेटेड Jul 18, 2023 पर 5:36 PM
Story continues below Advertisement
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: माझी कन्या भाग्यश्री योजना का फायदा उठाने के लिए महाराष्ट्र का निवासी होना जरूरी है

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से बेटियों आगे बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। केंद्र सरकार की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना और राज्य सरकारों की ओर से भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा तक का खर्च उठाया जा रहा है। ऐसे ही एक योजना महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government Scheme) की ओर से चलाई जा रही है। इस योजना का नाम माझी कन्या भाग्यश्री योजना है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार की ओर से बेटियों के जन्म पर 50,000 रुपये मिलते हैं।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना (Majhi Kanya Bhagyashree Yojana) 1 अप्रैल 2016 को महाराष्ट्र सरकार ने शुरू किया था। लड़कियों के आंकड़ों को बढ़ावा देने और सुधारने के लिए योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत दो बेटियों वाले परिवार को भी फायदा मिलेगा।

कौन उठा सकते हैं माझी कन्या भाग्यश्री योजना का फायदा?


माझी कन्या भाग्यश्री योजना का फायदा उठाने के लिए महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना जरूरी है। इस योजना के तहत मां और बेटी के नाम से बैंक में ज्वॉइंट अकाउंट खोला जाता है। इस पर 1 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 5000 रुपये का ओवरड्रॉफ्ट मिलता है। इसके अलावा, अगर माता पिता लड़की के जन्म के बाद नसबंदी कराना चाहते हैं तो 50,000 रुपये मिलते हैं। वहीं, अगर दो लड़कियों के जन्म के बाद नसबंदी कराते हैं तो दोनों लड़कियों के नाम पर 25,000-25,000 रुपये मिलते हैं। माझी कन्या भाग्यश्री योजना के तहत मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल बेटी की शिक्षा के लिए किया जा सकता है।

कर्नाटक में Bhagyashree Scheme बेटियों के लिए है वरदान, स्कॉलरशिप के साथ मिलते हैं ढेर सारे फायदे

माझी कन्या भाग्यश्री योजना इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

इस योजना का फायदा उठाने के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) होना जरूरी है। इसके साथ ही मां या बालिका का बैंक खाता पासबुक (Bank Account Passbook), एक मोबाइल फोन नंबर (Mobile Number), एक पासपोर्ट आकार का फोटो (Passport size Photo), एक निवास प्रमाण पत्र (Resident Address Proof) होना चाहिए। इसके साथ ही आय प्रमाण पत्र (Income Proof) भी जरूरत पड़ती है। तीसरा बच्चा होने पर भी इस योजना के तहत केवल दो लड़कियों के नाम से ही फायदा उठा सकते हैं।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना में कैसे करें अप्लाई?

इस योजना के लिए अप्लाई करना बेहद आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। माझी कन्या भाग्याश्री योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको महाराष्ट्र सरकार के शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद फॉर्म डाउनलोड करना है। फिर उसे ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा। किसी भी तरह की गलती होने आपकी एप्लीकेशन रद्द की जा सकती है। फॉर्म भरने के बाद सभी डॉक्यूमेंट्स लगाकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में जाकर जमा करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।