MGNREGA: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Scheme – MGNREGA) के तहत महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अर्थशास्त्रियों ने ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को शामिल करने की मांग की है। औपचारिक बैंक सिस्टम (formal banking system) में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को शामिल करने के लिए यह मांग उठाई गई है। इसके लिए एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने एक रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें आंकड़ों के जरिए यह बताया गया है कि दक्षिण के राज्यों में महिलाओं की हिस्सेदारी अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा है।
