Get App

'दिवाली तक बढ़ेंगे दूध के दाम', महंगाई से नहीं मिलती दिख रही जल्द राहत!

मदर डेयरी (Mother Dairy) और अमूल समेत सभी बड़े सप्लायर्स ने पिछले एक साल में चारे की ऊंची कीमत, मजबूत मांग और लंपी स्किन की खबरों के कारण कुछ असर का हवाला देते हुए दूध की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी की है। मदर डेयरी के MD मनीष बंदलिश ने बताया, "फीड और कच्चे माल की लागत में तेज बढ़ोतरी के कारण इस साल दीवाली तक दूध की उच्च कीमतों से कोई राहत नहीं मिलेगी"

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2023 पर 1:42 PM
'दिवाली तक बढ़ेंगे दूध के दाम', महंगाई से नहीं मिलती दिख रही जल्द राहत!
Mother Dairy के MD ने कहा कि दिवाली तक उच्च स्तर पर रहेंगे दूध के दाम

आम जनता के लिए बढ़ती महंगाई (Inflation) इन दिनों वैसे ही परेशानी का सबब बनी हुई है, ऐसे में खबर ये है कि दूध के दाम (Milk Price) इस अक्टूबर तक उच्च स्तर पर ही रहेंगे। दिल्ली-NCR में एक प्रमुख दूध सप्लायर, मदर डेयरी (Mother Dairy) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि फीड और कच्चे माल की बढ़ती लागत और सप्लाई की चुनौतियों के कारण इस साल अक्टूबर तक दूध की कीमतें उच्च स्तर (Milk Price Hike) पर रहने की संभावना है।

मदर डेयरी और अमूल समेत सभी बड़े सप्लायर्स ने पिछले एक साल में चारे की ऊंची कीमत, मजबूत मांग और लंपी स्किन की खबरों के कारण कुछ असर का हवाला देते हुए दूध की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी की है।

Financial Express के मुताबिक, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की सहायक कंपनी मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल्स के एमडी मनीष बंदलिश ने बताया, "फीड और कच्चे माल की लागत में तेज बढ़ोतरी के कारण इस साल दीवाली तक दूध की उच्च कीमतों से कोई राहत नहीं मिली है।"

इंडस्ट्री के सूत्रों ने कहा कि दूध की उत्पादन लागत में 65% से ज्यादा की हिस्सेदारी वाली फीड कॉस्ट एक साल पहले के 8 रुपए किलो से बढ़कर 20 रुपए किलो हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें