Mobile Charging Tips: जरा सोचिए कि किसी दिन अपने फोन का चार्जर लाना भूल जाए और फोन डिस्चार्ज होने वाला हो तो क्या करेंगे। अब ये हम सभी जानते हैं कि फोन अगर डिस्चार्ज हो जाए तो बहुत से काम रुक जाते हैं। हम सभी जानते हैं कि मोबाइल का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए फोन का चार्ज होना बेहद जरूरी होता है। लेकिन कभी-कभी गलती से स्मार्टफोन का चार्जर गुम हो जाता है और लाख कोशिशों के बाद भी फोन को चार्ज करना पॉसिबल नहीं हो पाता है। इसलिए हम आपके लिए लाएं हैं एक ऐसा तरीका जो आपको चार्जर की टेंशन से दूर कर देगा।
आप बिना चार्जर के अपना माइल चार्ज कर सकते हैं। इसमें कुछ उपाय बताए जा रहे हैं। जिसमें हैंड-क्रैंक चार्जर, सोलर चार्जर, USB, पावर बैंक जैसे कई अन्य तरीके शामिल हैं।
मोबाइल का चार्जर खो जाने पर आप USB पोर्ट से भी फोन को चार्ज कर सकते हैं। बेशक यूएसबी केबल को आप स्विच बोर्ड में नहीं लगा सकते हैं। लेकिन यूएसबी की मदद से फोन को लैपटॉप से चार्ज किया जा सकता है। इसके लिए यूएसबी के एक कोने यानी पोर्ट को फोन में लगाएं और दूसरे को लैपटॉप में लगाकर रख दें। अब लैपटॉप ऑन करने से कुछ देर में आपके फोन की बैटरी फुल हो जाएगी।
सोलर चार्जर का करें इस्तेमाल
सोलर चार्जर से फोन चार्ज करने के लिए आपको बिजली की भी जरूरत नहीं है। इससे आप धूप की मदद से फोन को आसानी से चार्ज कर सकते हैं। खासकर ट्रैवलिंग के समय सोलर चार्जर का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए सोलर चार्जर को धूप में रख दें और फोन को चार्ज में लगाकर चार्ज कर लें।
हैंड क्रैक चार्जर की मदद से आप बिना किसी पावर सप्लाई के फोन को मिनटों में चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए चार्जिंग केबल को अपने फोन में लगाएं और फोन चार्ज होने तक इसे क्रैंक करते रहें। आप देखेंगे कि कुछ देर में आपके फोन की बैटरी फुल हो जाएगी।
अगर आप अपने साथ पावर बैंक रखें हैं तो सीधे केबल के जरिए फोन को पावर बैंक से ही कनेक्ट कर लें। नहीं तो एक काम ये किया जा सकता है कि किसी ऐसे फोन से फोन को कनेक्ट कर सकते हैं। जिसमें रिवर्स चार्जिंग का फीचर हो। ये फीचर दरअसल दूसरे पहले से चार्ज फोन को पावर बैंक बना देता है। फिर USB केबल के जरिए कनेक्टेड फोन को चार्ज किया जा सकता है। इस फीचर के साथ Galaxy S23, Galaxy S23 Plus, Galaxy S23 Ultra और Motorola: Edge 40 जैसे कई फोन्स आते हैं।