बड़ी कमाई का मौका! आज से खुल गया है ये नया फंड, 500 रुपये से शुरू होगा निवेश, जानें डिटेल्स

आज मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने मोतीलाल ओसवाल S&P BSE फाइनेंशियल्स एक्स बैंक 30 इंडेक्स फंड लॉन्च कर दिया है। यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है

अपडेटेड Jul 14, 2022 पर 5:51 PM
फंड में निवेश करने की आखिरी तारीख 22 जुलाई 2022 है।

Motilal Oswal Mutual Fund NFO: निवेशकों के लिए निवेश करने और कमाई का आज एक और जरिया यानी फंड शुरू हो गया है। आज मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने मोतीलाल ओसवाल S&P BSE फाइनेंशियल्स एक्स बैंक 30 इंडेक्स फंड (Motilal Oswal S&P BSE Financials ex Bank 30 Index Fund) लॉन्च कर दिया है। यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है। यह स्कीम आज 14 जुलाई को खुल गई है।

आज से खुल गया है NFO

मोतीलाल ओसवाल म्‍यूचुअल फंड की ओर से जारी बयान के मुताबिक इन नए फंड का ऑफर 14 जुलाई 2022 को खुल जाएगा और 22 जुलाई 2022 को बंद हो जाएगा। ये अपनी तरह का पहला ऐसा फंड है जो बैंकों को छोड़कर फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में निवेश करेगा।


शामिल हैं ये कंपनियां

इंडेक्स में S&P BSE 250 लार्ज मिडकैप टोटल रिटर्न इंडेक्स के टॉप 30 नॉन-बैंकिंग फाइंनेंशियल शेयर शामिल होंगे। जिनकी मैक्सिकम स्टॉक वेटेज 15 फीसदी होगी। इस इंडेक्स में हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों, NBFC, एक्सचेंज, एसेट मैनेजमेंट कंपनियां, बीमा, कार्ड पेमेंट और फिनटेक कंपनियों के शेयर शामिल हैं।

करना होगा 500 रुपये का न्यूनतम निवेश

मोतीलाल ओसवाल म्‍यूचुअल फंड कंपनी के मुताबिक NFO में निवेशक न्यूनतम 500 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल्‍स में निवेश कर सकते हैं। निवेशक इस योजना की यूनिट को फाइनेंशियल एडवाइजर या कंपनी की वेबसाइट पर लॉगइन करके खरीद सकते है और बेच भी सके हैं। ऐसे निवेशक जो लॉन्‍ग टर्म कैपिटल ग्रोथ चाहते हैं, वह इस सकीम में निवेश कर सकते हैं। हालांकि, इसमें रिटर्न मिलेगा इसकी कोई गारंटी नहीं होती। ये निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। यानी बाजार गिरने और चढ़ने का असर इस फंड पर नजर आएगा।

पांच दिनों की तेजी के बाद आज अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 8% लुढ़का, एक्सपर्ट से जानिये वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।