MTNL Plan: टेलीकॉम सेक्टर में दिनों दिन कॉम्पटिशन बढ़ता जा रहा है। हर एक कंपनी अपने यूजर्स के लिए बेहतर प्लान पेश कर रहे हैं। एयरटेल, जियो, वोडाफोन आइडिया, BSNL, MTNL जैसी तमाम कंपनियां कई तरह के प्लान दे रही हैं। इसकी कड़ी में सरकारी टेलीकॉम कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (Mahanagar Telephone Nigam Limited- MTNL) ने अपने यूजर्स के लिए शानदार प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स सिर्फ 49 रुपये में रिचार्ज करा सकते हैं और उन्हें 180 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। ऐसा प्लान फिलहाल दूसरी कंपनियों के पास नहीं है। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में..
MTNL का 49 रुपये का प्लान
एमटीएनएल के इश प्लान में यूजर्स को 180 दिन की वैलिडिटी मिलती है। अगर बेनिफिट्स की बात करें तो लोकल कॉल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलता है। वहीं STD कॉल के लिए 20 मिनट्स का समय मिलता है। अब बात करते हैं कॉल चार्जेस की तो आधा पैसा प्रति सेकेंड और 1 पैसा प्रति सेकेंड की दर से चार्ज लगेगा। SMS के लिए 50 पैसा लोकल और नेशनल के लिए 1.50 रुपये चार्जेस मिलेंगे। वहीं, इंटरनेशनल कॉल के लिए 5 रुपये चार्ज देना होगा।
MTNL का 90 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान
MTNL के सिर्फ 47 रुपये के प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इतना ही नहीं इस प्लान में 500 SMS फ्री मिल रहे हैं। अगर आपको सिर्फ सिम चालू रखना है तो यह प्लान आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। इस प्लान में कोई कालिंग या डेटा सुविधा नहीं दी जा रही है।
अन्य किसी कंपनी के पास नहीं है ऐसा प्लान
अगर हम दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की बात करें तो फिलहाल मार्केट में ऐसा कोई प्लान नजर नहीं आ रहा है। Reliance Jio, Airtel, Vodafone Idea, BSNL फिलहाल तो ऐसा कोई प्लान उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। अगर आप इस प्लान का फायदा उठाना चाहते हैं तो आप एमटीएनएल (MTNL) के यूजर बन सकते हैं।
BSNL का 29 रुपये का प्लान
अगर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग चाहिए तो यह प्लान लिया जा सकता है। इस प्लान में 5 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 1 GB डेटा मिलता है।