दिल्ली-गुड़गांव में गोल्ड लोन मेला लगाएगी IIFL Finance, जीरो प्रोसेसिंग फीस पर कर्ज का ऑफर

नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) IFL फाइनेंस दिल्ली और गुड़गांव में 25 सितंबर से 28 सितंबर 2024 तक गोल्ड लोन मेला आयोजित करेगी। इस इवेंट के जरिये ग्राहकों को 1 पर्सेंट प्रति महीना ब्याज दर और जीरो प्रोसेसिंग फीस पर गोल्ड लोन की सुविधा मिलेगी। गोल्ड लोन ऐसे सिक्योर्ड लोन होते हैं, जहां लोग गोल्ड ज्वैलरी या सोने के सिक्के गिरवी रखकर लोन लेते हैं। इस तरह के लोन में तुरंत फंड मिल जाता है। यह उन लोगों के लिए आकर्षक विकल्प है, जिन्हें तुरंत फाइनेंशियल सपोर्ट की जरूरत होती है

अपडेटेड Sep 24, 2024 पर 3:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Loan: गोल्ड लोन, गोल्ड या गोल्ड ज्वैलरी गिरवी रखकर लोन लेते हैं।

नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) IFL फाइनेंस दिल्ली और गुड़गांव में 25 सितंबर से 28 सितंबर 2024 तक गोल्ड लोन मेला आयोजित करेगी। इस इवेंट के जरिये ग्राहकों को 1 पर्सेंट प्रति महीना ब्याज दर और जीरो प्रोसेसिंग फीस पर गोल्ड लोन की सुविधा मिलेगी। गोल्ड लोन ऐसे सिक्योर्ड लोन होते हैं, जहां लोग गोल्ड ज्वैलरी या सोने के सिक्के गिरवी रखकर लोन लेते हैं। इस तरह के लोन में तुरंत फंड मिल जाता है। यह उन लोगों के लिए आकर्षक विकल्प है, जिन्हें तुरंत फाइनेंशियल सपोर्ट की जरूरत होती है।

फंड उपलब्ध होने में आसानी, न्यूनतम कागजी कार्रवाई और आम तौर पर ब्याज दर कम होने से गोल्ड लोन, अनसिक्योर्ड लोन की तुलना में ज्यादा लोकप्रिय है। IFL फाइनेंस का कहना है कि गोल्ड लोन मेला का मकसद उन लोगों को किफायती दर पर लोन उपलब्ध कराना है, जिन्हें जल्द वित्तीय मदद की जरूरत होती है।

IIFL फाइनेंस ने बताया कि कंपनी कॉम्पिटिटिव लोन-टू-वैल्यू (LTV) रेशियो की सुविधा भी देगी और तुरंत लोन प्रोसेसिंग की सुविधा सुनिश्चित करेगी। साथ ही, ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट का आसान विकल्प भी मिलेगा। ग्राहक देश भर में IIFL फाइनेंस के किसी भी ब्रांच पर जाकर लोन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं या फिर कंपनी की वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।


एक ऐसे ही घटनाक्रम में रिजर्व बैंक (RBI) ने IIFL फाइनेंस के गोल्ड लोन बिजनेस पर से पाबंदी हटा ली है। इसके साथ ही कंपनी को गोल्ड लोन की मंजूरी देने और उसकी बिक्री करने के लिए फिर से अनुमति मिल गई है। रिजर्व बैंक ने 4 मार्च 2024 को यह पाबंदी लगाई थी। IIFL फाइनेंस ने हाई कंप्लायंस स्टैंडर्ड का आश्वासन दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।