Nithin Kamath : भारत की सबसे बड़ी स्टॉक ब्रोकर जिरोधा (Zerodha) ने परिवार से जुड़े पोर्टफोलियो (Family portfolio) की एक बड़ी दिक्कत दूर करने की कोशिश की है। जिरोधा ने कंसोल पर फैमिली पोर्टफोलियो व्यू की पेशकश की है, जो इनवेस्टर को अपने 10 फैमिली मेंबर्स पोर्टफोलियो (Zerodha accounts) को जोड़ने की अनुमति देता है। इसके जरिये आप एक ही अकाउंट से कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो को ट्रैक कर सकते हैं। जिरोधा के कोफाउंडर नितिन कामत (Co-founder Nithin Kamath) ने कहा कि यह पूरी फैमिली के पोर्टफोलियो को देखने में कस्टमर्स की मदद करने की दिशा में पहला कदम है। कामत ने कहा कि इस नई पेशकश के पीछे उनके पिता का संघर्ष है।
