Nitin Gadkari On Toll Tax: हाइवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) जल्द ही बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं। दरअसल, केंद्र सरकार टोल टैक्स के नियमों में बदलाव करने की तैयारी में है। सरकार टोल टैक्स से जुड़ा एक विधेयक लाने की तैयारी में है। इसके पास होने के बाद टोल टैक्स के नियमों में बड़ा बदलाव आएगा। गडकरी ने कहा कि साल 2024 से पहले देश में 26 ग्रीन एक्सप्रेसवे तैयार हो जाएंगे। भारत सड़कों के मामले में अमेरिका के बराबर होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में टोल टैक्स वसूलने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल पर भी जोर दिया जाएगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री (Union Road Transport and Highways Minister) नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि अब टोल टैक्स का पेमेंट नहीं करना होगा। सीधे आपके काउंट से पैसे कट जाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साल 2019 में, हमने एक नियम बनाया कि कारें कंपनी-फिटेड नंबर प्लेट के साथ आएंगी। ऐसे में पिछले 4 साल में जो वाहन आए हैं। उन पर अलग-अलग नंबर प्लेट हैं। उन्होंने कहा कि अब टोल प्लाजा को हटाने और कैमरे लगाने की योजना है। जो कि इन नंबर प्लेट को पढ़ेंगे और सीधे बैंक अकाउंट से टोल काट लिया जाएगा। हम इस योजना का पायलट भी कर रहे हैं। हालांकि, एक परेशानी है कि कानून के तहत टोल प्लाजा को छोड़ देने वाले और टोल भुगतान न करने वाले वाहन मालिक को सजा देने का कोई प्रावधान (Provision) नहीं है। ऐसे में हमें उन्हें कानून (Law) के दायरे में लाने की जरूरत है। हम उन कारों के लिए एक नियम ला सकते हैं। जिनमें ये नंबर प्लेट (Number Plates) नहीं हैं। उन्हें एक तय समय के भीतर नंबर प्लेट लगाने के लिए कहा जाएगा।
जानिए इस समय क्या है नियम
गडकरी ने कहा कि अभी अगर कोई व्यक्ति टोल रोड पर 10 किलोमीटर की दूरी भी तय करता है तो उसे 75 किलोमीटर के पैसे देने पड़ते हैं। लेकिन नई व्यवस्था में जितना दूरी का इस्तेमाल किया जाएगा। तने ही पैसे चुकाने होंगे। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India – NHAI) वित्तीय संकट से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि NHAI की हालत बिल्कुल ठीक है। उसके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। हाल ही में दो बैंकों ने लोन देने का भी ऑफर किया है।