Onam Bank Holiday: वैसे तो आजकल अधिकतर बैकिंग काम घर बैठे ही हो जाते हैं। लेकिन फिर भी कई कामों के लिए बैंक की ब्रांच जाना होता है। ऐसे में यह जरूरी है कि जब हमें ब्रांच जाना हो, उस दिन बैंक खुले रहें। इसके लिए आपको बैकों की छुट्टियों के बारे में पता होना जरूरी है। ताकि असुविधाओं से बच सकें। वैसे भी भारत में बैंकों की छुट्टियां राज्यों और स्थानीय त्योहारों के मुताबिक होती हैं। 7 सितंबर और 8 सितंबर को ओणम त्योहार के चलते देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद हैं।
