Amazon की फेस्टिव डील में काफी सस्ते में मिल रहा है OnePlus 11 5G, जानें कितनी कीमत पर खरीद सकते हैं ये शानदार मोबाइल

एमेजॉन ग्रेड इंडियन फेस्टिवल सेल 2023 (Amazon Great Indian Festival Sale 2023) में वनप्लस 11 5G (OnePlus 11 5G) जैसे शानदार स्मार्टफोन पर लगभग 7,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस शानदार फोन की कीमत 60,000 रुपये है। इस डील को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए एक फ्री TWS बंडल भी दिया जा रहा है। वनप्लस 11 5G को इस साल की शुरुआत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था

अपडेटेड Oct 08, 2023 पर 2:09 PM
एमेजॉन ग्रेड इंडियन फेस्टिवल सेल 2023 (Amazon Great Indian Festival Sale 2023) में वनप्लस 11 5G (OnePlus 11 5G) जैसे शानदार स्मार्टफोन पर लगभग 7,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है

अगर आप इस वक्त वनप्लस 11 5G (OnePlus 11 5G) जैसे शानदार स्मार्टफोन को खरीदने का प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए सबसे अच्छी खबर है। दरअसल यह फोन आपको अभी तक की सबसे कम कीमत पर मिल सकता है। जी हां एमेजॉन ग्रेड इंडियन फेस्टिवल सेल 2023 (Amazon Great Indian Festival Sale 2023) में इस फोन पर बेहद ही दमदार ऑफर चल रहा है। जिसके बाद यह फोन अभी तक की सबसे सस्ती कीमत पर अवेलबल है। एमेजॉन की यह सेल प्राइम मेंबर्स के लिए शनिवार की रात से ही शुरू हो गई थी। भारतीय मार्केट में वन प्लस का यह फ्लैगशिप फोन काफी पॉपुलर भी हुआ है।

कितना मिल रहा है डिस्काउंट

एमेजॉन ग्रेड इंडियन फेस्टिवल सेल 2023 (Amazon Great Indian Festival Sale 2023) में वनप्लस 11 5G (OnePlus 11 5G) जैसे शानदार स्मार्टफोन पर लगभग 7,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस शानदार फोन की कीमत 60,000 रुपये है। इस डील को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए एक फ्री TWS बंडल भी दिया जा रहा है। वनप्लस 11 5G को इस साल की शुरुआत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जबकि टॉप-ऑफ-द-लाइन 16GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को 61,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Amazon सेल में कंप्यूटर्स एसेसरीज पर भी मिल रहा है शानदार डिस्काउंट, चेक करें प्रोडक्ट्स की पूरी लिस्ट | Moneycontrol Hindi


मिल रहा है डिस्काउंट कूपन

ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान, एमेजॉन वनप्लस 11 5G की खरीद पर 4,000 रुपये का फ्लैट कूपन डिस्काउंट दे रहा है, और फिर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट है, जिससे बेस वेरिएंट की कीमत 50,000 रुपये से कम हो गई है। खास तौर से, 4,999 रुपये की कीमत वाला वनप्लस बड्स Z2 ऑटोमैटिक तरीके से कनेक्ट हो सकता है।

क्या है इस फोन की खासियत

अगर इस फोन के खासियतों की बात करें तो वनप्लस 11 स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC के साथ आता है और इसमें थर्ड जनरेशन का हैसलब्लैड कैमरा है। इसमें डॉल्बी विजन एचडीआर और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट जैसे फ्लैगशिप फीचर्स हैं। फोन 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है और 5000mAh की बैटरी पैक करता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश डिस्प्ले है। इस फोन में 50 मेगा पिक्सल का सोनी IMX581 सेंसर के साथ 48-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 32-मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर कैमरा है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।