Get App

Onion Price Hike: टमाटर के बाद अब रुलाएगा प्याज! कम सप्लाई के कारण सितंबर तक बढ़ सकता है भाव

Onion Price Hike: नासिक में बुधवार को प्याज का थोक भाव पांच रुपए से 24 रुपए प्रति किलोग्राम था। जबकि रिटेल कीमत 25 रुपए से 35 रुपए के बीच थी। व्यापारियों ने कहा कि प्याज की न्यूनतम और उच्चतम कीमतों के बीच का अंतर अच्छी क्वालिटी वाले प्याज की घटती सप्लाई के कारण है। उन्होंने कहा कि किसानों ने सप्लाई रोकनी शुरू कर दी है, क्योंकि उन्हें लगता है कि कीमतें जल्द ही बढ़ेंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2023 पर 11:21 PM
Onion Price Hike: टमाटर के बाद अब रुलाएगा प्याज! कम सप्लाई के कारण सितंबर तक बढ़ सकता है भाव
Onion Price Hike: टमाटर के बाद अब रुलाएगी प्याज!

Onion Price Hike: टमाटर (Tomato) के बाद ऐसा लगता है कि अब प्याज (Onion) भी रुलाने वाला है। व्यापारियों का कहना है कि सिंतबर तक अच्छी क्वालिटी वाली प्याज का भाव करीब-करीब दोगुना बढ़कर 50 से 60 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाएगा। Economics Times की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही भारत के बड़ी मात्रा में प्याज का स्टॉक हो, लेकिन इस साल बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण ज्यादातर प्याज की गुणवत्ता खराब हो गई है, जिससे अच्छी क्वालिटी वाली प्याज के दाम बढ़ना तय माना जा रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि नासिक में बुधवार को प्याज का थोक भाव पांच रुपए से 24 रुपए प्रति किलोग्राम था। जबकि रिटेल कीमत 25 रुपए से 35 रुपए के बीच थी। व्यापारियों ने कहा कि प्याज की न्यूनतम और उच्चतम कीमतों के बीच का अंतर अच्छी क्वालिटी वाले प्याज की घटती सप्लाई के कारण है। उन्होंने कहा कि किसानों ने सप्लाई रोकनी शुरू कर दी है, क्योंकि उन्हें लगता है कि कीमतें जल्द ही बढ़ेंगी।

Onion Price Hike: दिल्ली को मिल रही घटिया क्वालिटी की प्याज!

रिपोर्ट में राजधानी के एक प्याज व्यापारी राजिंदर शर्मा ने कहा कि दिल्ली में आने वाली लगभग 30-40 फीसदी प्याज घटिया क्वालिटी की होती है, जिसके कारण पिछले महीने कीमतों में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें